यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
असफलता के बाद Alia Bhatt का हो जाता है ऐसा हाल, लेना पड़ता है पति Ranbir Kapoor का सहारा
Alia Bhatt और Ranbir Kapoor बी-टाउन के पावर कपल हैं। लविंग कपल होने के साथ-साथ दोनों बॉलीवुड के सुपरस्टार्स भी हैं। एक हालिया इंटरव्यू में आलिया ने बत ...और पढ़ें

HighLights
- सफलता-असफलता को ऐसे संभालती हैं आलिया
- रणबीर कपूर से नेचर में एकदम अलग हैं आलिया
- रणबीर कपूर बनते हैं पत्नी का सहारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करना जानते हैं। फिल्मों की शूटिंग के बीच दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। खुशी के साथ-साथ दोनों असफलता में भी एक-दूसरे का सहारा बनते हैं। खुद आलिया ने इसका खुलासा किया है।
आलिया भट्ट ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया है कि वह और उनके पति रणबीर कपूर सफलता और असफलता को कैसे हैंडल करते हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि वह और रणबीर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। दोनों का चीजों को हैंडल करने का तरीका भी एकदम अलग है।
रणबीर से बिल्कुल अलग हैं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने हार्पर्स बाजार इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, "रणबीर और मैं चीजों को अलग तरीके से संभालते हैं। मैं बहुत जल्दी परेशान हो जाती हूं। मैं थोड़ी ओवरथिंकर (ज्यादा सोचने वाली) हूं, जबकि वह चीजों को पीछे छोड़कर जल्दी आगे बढ़ जाते हैं। यही अंतर ही है जो हमें एक-दूसरे का समर्थन करने और चीजों को बैलेंस करने में मदद करता है, जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है।"
'गंगूबाई काठियावाड़ी' एक्ट्रेस ने आगे कहा, "हम दोनों बहुत प्यार और बेहद सम्मान के साथ काम पर फोकस करना पसंद करते हैं। हम ऐसे काम करते हैं जैसे यह हमारे जीवन का एक हिस्सा है। यह बहुत अहम हिस्सा है, लेकिन पूरी जिंदगी का नहीं।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Ramayana के 'भगवान राम' का बदला अवतार, Ranbir Kapoor का लेटेस्ट लुक देख फिदा हुए फैंस
आलिया भट्ट का वर्क फ्रंट
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पास अपकमिंग फिल्मों की लाइन लग गई है। वह 'जिगरा' में दिखाई देंगी, जो इसी साल सितंबर में रिलीज हो रही है। वह इसे को-प्रोड्यूस भी कर रही हैं। उनके पास संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' भी है।
रणबीर कपूर का वर्क फ्रंट
बात करें रणबीर कपूर की तो वह नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने जा रहे हैं। इसके अलावा उनके पास 'एनिमल पार्क', 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' और 'लव एंड वॉर' भी है।