Alia Bhatt ने किया बॉर्डर 2 का रिव्यू, वरुण धवन की एक्टिंग देख बोलीं- वही कर रहा है...
Alia Bhatt Border 2 Review: फिल्म बॉर्डर 2 की चर्चा इन दिनों काफी की जा रही है। अब बी टाउन एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बॉर्डर 2 का रिव्यू किया है और वरुण ध ...और पढ़ें
-1769512641549_m.webp)
आलिया भट्ट और वरुण धवन (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉर्डर 2 को लेकर आलिया भट्ट ने किया पोस्ट
अभिनेता वरुण धवन की एक्टिंग पर किया रिएक्ट
थिएटर्स में धमाल मचा रही है देशभक्ति फिल्म बॉर्डर 2
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक अनुराग सिंह की फिल्म बॉर्डर 2 इन दिनों मनोरंजन जगत से अधिकतर सुर्खियां बटोर रही है। सनी देओल स्टारर इस वॉर ड्रामा मूवी को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इतना ही नहीं तमाम सेलेब्स इस मूवी की तारीफ कर रहे हैं। इस कड़ी में अब नया नाम बी टाउन एक्ट्रेस आलिया भट्ट का शामिल हो रहा है, जिन्होंने बॉर्डर 2 का रिव्यू किया है।
इसके साथ ही आलिया ने अपने दोस्त और बॉर्डर 2 एक्टर वरुण धवन की एक्टिंग देखकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आइए एक नजर आलिया के सोशल मीडिया पोस्ट पर डालते हैं-
बॉर्डर 2 को लेकर क्या बोलीं आलिया भट्ट
निर्देशक अनुराग सिंह की बॉर्डर 2 को लेकर आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया है। इसमें आलिया ने फिल्म की कास्ट सनी देओल, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन सहित तमाम कलाकारों की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। उन्होंने लिखा है-
-1769515001285.jpg)
यह भी पढ़ें- अभी तक नहीं देखी Sunny Deol की Border 2? ये 5 कारण जेब ढीली करने पर कर देंगे मजबूर
कितनी खूबसूरत फिल्म है। कास्ट ने क्या शानदार परफॉर्मेंस दी है। मेरे प्रिय दोस्त वरुण ने तो कमाल कर दिया है। वह वही कर रहे हैं जो वह सबसे अच्छा करते हैं। हर एक फ्रेम में अपना दिल और आत्मा लगा देते हैं। तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। नए साल की कितनी जबरदस्त शुरुआत। पूरी टीम को बधाई मेरी तरफ से बधाई।

इस तरह से आलिया भट्ट ने फिल्म बॉर्डर और वरुण धवन को लेकर अपनी राय व्यक्त की है। इस बात में कोई दोहराए नहीं है कि इस मूवी में अपने दमदार अभिनय से वरुण ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। भारतीय सेना के मेजर होशियार सिंह दहिया के किरदार में उन्होंने अपनी कमाल की एक्टिंग से जान फूंक दी है।
खबरें और भी
आलिया भट्ट की अपकमिंग मूवीज
गौर किया जाए आलिया भट्ट की अपकमिंग मूवीज की तरफ तो उनमें अल्फा और लव एंड वॉर का नाम शामिल है। आलिया की अगली फिल्म स्पाई थ्रिलर अल्फा होगी, जिसे इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जबकि निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ आने वाली लव एंड वॉर की रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।