Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alia Bhatt ने बताया अपना बेस्ट बर्थडे गिफ्ट, कहा- रणबीर कपूर ने दिया था शूटिंग के दौरान

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 03:26 PM (IST)

    Alia Bhatt And Ranbir Kapoor आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल ही में अपनी लाइफ का सबसे बेस्ट बर्थडे गिफ्ट का खुलासा किया है । इस उन्होंने ये भी बताया ...और पढ़ें

    Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Photo Credit Instagram
    Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt And Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों सातवें आसमान पर है, जिसका कारण है उनका हॉलीवुड डेब्यू। फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन से उन्होंने अपना हॉलीवुड डेब्यू किया है।

    जो 11 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज हुई। दर्शकों को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है। अपने डेब्यू से आलिया भट्ट भी काफी खुश है। इसी बीच उनका एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमे उन्होंने अपनी लाइफ के सबसे यादगार बर्थडे गिफ्ट के बारे में बात की।

    आलिया भट्ट का सबसे खूबसूरत बर्थडे गिफ्ट

    हार्पर बाजार को दिए इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने बताया की उनकी लाइफ का सबसे बेस्ट बर्थडे गिफ्ट रणबीर कपूर ने दिया था। जब वह उन्हें ब्वॉयफ्रेंड थे। 'मुझे जो सबसे अच्छा गिफ्ट मिला है, वह मेरे पति ने दिया था। तब वह मेरे ब्वॉयफ्रेंड  थे। हम उन दिनों बुल्गारिया में फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे थे।

    आलिया का फेवरेट केक लाए थे रणबीर

    आलिया ने आगे गिफ्ट का जिक्र करते हुए बताया कि, ‘लंदन में एक लेटो नाम का कैफे है, जहां का मिल्क केक मुझे बहुत पसंद है। रणबीर खास मेरे लिए वह मिल्क केक लंदन से बुल्गारिया लेकर थे, ताकि मैं अपने बर्थडे पर वह केक काट सकूं। उसे दो दिनों तक खा सकूं।' आलिया ने बताया कि वह केक उन्होंने किसी के साथ भी शेयर नहीं किया, रणबीर के साथ भी नहीं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह उनकी लाइफ का सबसे खूबसूरत गिफ्ट था।

    ब्रह्मास्त्र की शूटिंग से ही शुरू हुई थी लव-स्टोरी

    बता दें, आलिया और रणबीर की लव स्टोरी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान ही शुरू हुई थी। करीब पांच साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी की। साल 2022 की 14 अप्रैल को इस कपल घर की छत्त पर साफ फेरे लिए थे। वहीं शादी के 7 महीने बाद ये कपल एक बच्ची का पेरेंट्स बने, जिसका नाम है राहा कपूर।

    खबरें और भी

    आलिया भट्ट की फिल्में

    आलिया हाल ही में हार्ट ऑफ स्टोन से अपना हॉलीवुड डेब्यू किया है। इसके अलावा आलिया की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। अब खबर है जल्द कटरीना कैफ के साथ फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी।