Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alia-Ranbir Baby: आलिया भट्ट ने मां बनने पर पिता महेश भट्ट और राहुल भट्ट ने किया रिएक्ट, कही ये बात

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Sun, 06 Nov 2022 03:55 PM (IST)

    Alia-Ranbir Baby आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रविवार को माता-पिता बन चुके हैं। अब आलिया-रणबीर के माता-पिता बनने पर महेश भट्ट और उनके भाई राहुल भट्ट ने अपन ...और पढ़ें

    Alia Ranbir Baby: father Mahesh Bhatt and Rahul Bhatt reacted to Alia Bhatt became mother.
    Alia Ranbir Baby: father Mahesh Bhatt and Rahul Bhatt reacted to Alia Bhatt became mother.

    नई दिल्ली, जेएनएन। Alia-Ranbir Baby: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए साल 2022 बेहद खास है। अब रविवार दोपहर को रणबीर और आलिया माता-पिता बना गए हैं। आलिया ने 6 नवंबर को मुंबई स्थित एक अस्पताल में एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। अपने मां बनने के बारे में जानकारी आलिया के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करा दी गई है। उनके माता-पिता बनने की खबर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स पोस्ट पर कॉमेंट कर उन्हें माता-पिता बनने पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दे रहे हैं। सेलेब्स के बाद अब आलिया के भाई राहुल भट्ट और पिता महेश भट्ट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    राहुल भट्ट ने दी बधाई

    अंग्रेजी समाचार वेबसाइट पिंकविला के अनुसार आलिया के मां बनने पर उत्साहित होते हुए राहुल भट्ट ने कहा, मैं आलिया के मां बनने पर अभिभूत हूं और जल्द ही मुंबई जाकर बच्ची को देखूंगा। साथ ही उन्होंने महेश भट्ट के ओर से बोलते हुए कहा, हमारे पिता को भी आलिया के मां बनने पर बहुत गर्व है, क्योंकि ये उनके लिए बहुत बड़ा दिन है और ये उनकी पहली नातिन है।  

    आलिया भट्ट के मां बनने की जानकारी उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक लॉयन फैमिली की तस्वीर साझा कर घोषणा की है, जिसमें पर लिखा है, और हमारे जिंदगी की सबसे अच्छी खबर में है, हमारा बच्चा यहां है और वो कितनी जादुई लड़की है।

    Alia Bhatt

    शादी के दो महीने बाद किया प्रेग्नेंसी का एलान

    आपको बता दें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंध थे और शादी के दो महीने बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था और अब नवंबर में उन्होंने एक प्यारी-सी बच्ची को जन्म दिया है।

    खबरें और भी

    आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में

    हाल ही में आलिया और रणबीर कपूर को अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार साथ देखा गया था। इस साइ-फाई फिल्म में रणबीर कपूर ने मुख्य सुपरपावर शिवा का किरदार निभाया है जबकि आलिया भट्ट ने ईशा की भूमिका निभाया है। इस फिल्म की कहानी ब्रह्म यानी ब्रह्मास्त्र को प्राप्त करने के इर्द-गिर्द घूमती है।

    वहीं, बात अगर आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही हार्ट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें: 2022 में ये सितारें बन चुके हैं माता-पिता, बिपाशा बसु भी जल्द देने वाली हैं खुशखबरी