विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2: दूसरे गाने की रिलीज से पहले 10 करोड़ बार देखा गया 'पुष्पा 2' का टाइटल सॉन्ग, यूट्यूब पर बना डाला रिकॉर्ड

Published: Tue, 28 May 2024 03:09 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 28 May 2024 03:11 PM (GMT+05:30)

Allu Arjun स्टारर फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म ...और पढ़ें

पुष्पा 2 के टाइटल सॉन्ग ने मचाया धमाल (Photo Credit-X)
पुष्पा 2 के टाइटल सॉन्ग ने मचाया धमाल (Photo Credit-X)

HighLights

  1. पुष्पा 2 के टाइटल सॉन्ग ने मचाया गदर
  2. यूट्यूब पर हासिल किए 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज
  3. जल्द रिलीज होगा फिल्म का दूसरा गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म पुष्पा के सीक्वल पुष्पा 2 को लेकर समय फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। उनका ये क्रेज अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के टाइटल सॉन्ग पुष्पा-पुष्पा (Pushpa 2 Song) की रिलीज से काफी अधिक बढ़ गया है। इस बीच यूट्यूब पर इस गाने ने व्यूज के मामले में गर्दा उड़ा दिया है और 10 करोड़ व्यूज हासिल कर खास रिकॉर्ड बना डाला है। 

पुष्पा 2 के दूसरे गाने अंगारों की रिलीज से पहले फिल्म का फर्स्ट सॉन्ग चर्चा में आ गया है। आइए इस मामले को थोड़ा और डिटेल्स में जानते हैं। 

यूट्यूब पर पुष्पा-पुष्पा सॉन्ग ने मचाया धमाल

साल 2021 में रिलीज हुई पुष्पा- द राइज को हिट बनाने के पीछे उसके गानों ने भी अहम योगदान दिया था। ठीक उसी तरह से पुष्पा- द रूल के लिए भी मेकर्स ने प्लानिंग कर दी है और ट्रेलर से पहले फिल्म के गाने लगातार रिलीज किए जा रहे हैं। 1 मई 2024 को पुष्पा 2 का टाइटल सॉन्ग पुष्पा-पुष्पा को रिलीज किया गया। ऐसे में अब 27 दिन बाद अल्लू अर्जन के इस गीत ने वर्ल्डवाइड यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज हासिल कर रिकॉर्ड बना डाला है।

ये भी पढ़ें- Pushpa 2: गाने की रिलीज से पहले श्रीवल्ली और पुष्पा ने बढ़ाई गर्मी, रश्मिका-अल्लू के लुक से नहीं हटेंगी नजरें

इस आंकड़ों से ये अंदाजा आप आसानी से लगा सकते हैं कि पुष्पा के इस गाने का खुमार फैंस के किस कदर चढ़कर बोल रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं 2.26 मिलियन लाइक्स भी पुष्पा 2 के पहले गाने को यूट्यूब पर मिल चुके हैं। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि फिल्म का ये गाना हिट साबित हो चुका है।

 

कल रिलीज होगा पुष्पा 2 का दूसरा गाना

अल्लू अर्जुन के बाद कल यानी 29 मई को फिल्म पुष्पा 2 से रश्मिका मंदाना का गाना अंगारो रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म का दूसरा गाना है, जिसकी पहली झलक मात्र देखने से फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ी हुई है। सुबह 11 बजकर 7  मिनट पर ये सॉन्ग रिलीज किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- Pushpa 2: पुष्पा के 'किंगमेकर' का फर्स्ट लुक आउट, पार्ट-2 में ये एक्टर बिगाड़ेगा Allu Arjun का गणित?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।