डेढ़ साल पहले हुए भगदड़ मामले में कोर्ट ने Allu Arjun को भेजा समन, इस तारीख को कोर्ट में होना होगा पेश
डेढ़ साल पहले पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने समन जारी ...और पढ़ें
-1781872293629_m.webp)
अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने भेजा समन/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 में जब अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग हुई थी, तो उस समय हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। अब इस मामले में साउथ सुपरस्टार को हैदराबाद के नामपल्ली कोर्ट से समन मिला है, जिसकी पुष्टि उनकी लीगल टीम में की है।
नामपल्ली अदालत में इस तारीख को होना होगा पेश
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए 'राका' एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की लीगल टीम ने बताया कि अभिनेता को समन मिला है। उन्होंने कहा, "हां उन्हें नामपल्ली कोर्ट की तरफ से समन जारी किया गया और और उन्हें व्यक्तिगत रूप से सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। इससे ज्यादा डिटेल्स हम आपको बाद में देंगे। स्टमपीड मामले की सुनवाई 22 जून को होगी।

यह भी पढ़ें- 'पुष्पा' पर छाया Peddi का खुमार, कॉन्ट्रोवर्सी के बीच जाह्नवी कपूर को भेजा प्यार; Ram Charan के लिए कही ये बात
क्या है भगदड़ से जुड़ा ये पूरा मामला
जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि साल 2024 में जब अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 रिलीज हुई थी, तो उस दौरान बिना सूचना दिए अचानक अभिनेता हैदराबाद के संध्या थिएटर पहुंच गए थे। जब अल्लू अर्जुन ने अपनी कार के सनरूप से बाहर आकर फैंस का अभिवादन किया, तो इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए भगदड़ मच गई थी। इस दौरान एक रेवती नामक महिला और उनका 8 साल का बेटा श्रीतेज गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

इस मामले में 13 दिसंबर 2024 को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन 14 दिसंबर को अभिनेता अंतरिम जमानत पर बाहर आ गए थे। हालांकि, उनके खिलाफ ऑफिशियल चार्जशीट 24 दिसंबर को फाइल की गई थी। चिक्कडापल्ली पुलिस ने अभिनेता को आरोपी संख्या 11 ए के रूप में नामित करते हुए मामला दर्ज किया था। अभिनेता के अलावा थिएटर मैनेजमेंट और अल्लू की सिक्योरिटी टीम सहित 23 लोगों के नाम आरोपपत्र में शामिल किए गए थे। अल्लू अर्जुन के पिता ने परिवार की मदद और श्रीतेज के इलाज के लिए 2 करोड़ की मदद की घोषणा की थी।
