शराबियों के लिए बना था Altaf Raja का कल्ट सॉन्ग, 29 साल बाद भी झूमने पर कर देता है मजबूर
मशहूर गायक अल्ताफ राजा ने 29 साल पहले एक ऐसा गाना गाया था, जो शराबियों के लिए आज भी फेवरेट माना जाता है। ...और पढ़ें
-1782033214658_m.webp)
अल्ताफ राजा का कल्ट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
अल्ताफ राजा का 29 साल पुराना सॉन्ग
पार्टी मूड बना देता है का सिंगर का गाना
आज भी झूमने पर मजबूर कर देता है गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बतौर गायक अल्ताफ राजा ने ऐसे-ऐसे गीत गाए, जो आज भी कल्ट माने जाते हैं। यूं तो अपनी गायिकी के करियर में उन्होंने ज्यादातर सोलो म्यूजिक एल्बम के जरिए श्रोताओं के दिलों को सुकून पहुंचाया। लेकिन कुछ गाने उन्होंने हिंदी सिनेमा की फिल्मों के लिए भी गाए।
उनमें से एक गीत ऐसा रहा, जो शराबियों का फेवरेट बन गया और 29 साल बाद इसे सुनने के बाद हर कोई झूमने लगता है। आइए जानते हैं कि अल्ताफ राजा के कौन से गाने के बारे में इस लेख में बात की जा रही है।
अल्ताफ राजा का कल्ट गीत
साल 1997 में आई सोलो म्यूजिक एल्बम तुम तो ठहरे परदेसी से तहलका मचाने वाले अल्ताफ राजा ने बॉलीवुड में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। अक्सर सैड सॉन्ग के दम पर आंखों को नम करने वाले अल्ताफ ने बॉलीवुड का सबसे पॉपुलर एल्होलिक सॉन्ग गाया है, जो काफी पसंद किया जाता है। इस गीत के बोल हैं- इश्क और प्यार का... (Ishq Aur Pyar Ka)।
यह भी पढ़ें- Altaf Raja ने ठुकरा दिया था सदी का सबसे बड़ा गाना, बाद में हुआ भारी पछतावा; Sonu Nigam की आवाज में बना कल्ट हिट

अल्ताफ राजा ने ये गाना अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्रॉफ की 29 साल पहले रिलीज होने वाली फिल्म शपथ के लिए गाया था। सिर्फ गायिकी ही नहीं बल्कि इस गीत को इन तीनों पर फिल्माया गया था, जिसमें अल्ताफ डांस करते हुए भी नजर आए।
खबरें और भी
-1782035059235.jpg)
गाने के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मिथुन और जैकी एक बार में शराब पीते हुए नजर आते हैं और अल्ताफ राजा इश्क और प्यार का मजा लीजिए... गाते हुए दिखाई देते हैं।
कुल मिलाकर कहा जाए तो अल्ताफ राजा का ये गीत शराबियों को आज भी झूमने पर मजबूर कर देता है और ज्यादातर श्रोता इसे सुनना पसंद करते हैं।
अल्ताफ राजा का हिट सॉन्ग
अगर गूगल पर आप अल्ताफ राजा के हिट सॉन्ग्स को सर्च करेंगे तो फिल्म शपथ से गायक का ये वाला गीत लिस्ट में जरूर शामिल होगा। आपको बता दें कि अल्ताफ इंडस्ट्री उन चुनिंदा गायकों में से एक हैं, जो सैड सॉन्ग के अलावा अन्य अलग-अलग बीट के गीतों का बखूबी गाना जानते हैं।