'तारा का ध्यान रखना...' Sunny Deol की 'सकीना' से हुई 'जारा' की तुलना; प्रीति जिंटा को लेकर क्या कह गईं अमीषा पटेल?
अमीषा पटेल ने 'बंटवारा 1947' में प्रीति जिंटा के किरदार की 'सकीना' से तुलना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में 'तारा' का जिक्र किया। ...और पढ़ें
-1786026945428_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने हाल ही में एक्स पर #AskAmy सेशन के दौरान फैन्स से बातचीत की और उनके प्यारे-प्यारे सवालों का जवाब दिया। एक यूजर ने अमीषा से 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर के बारे में बात की।
फैन ने की अमीषा पटेल की तारीफ
फैन ने लिखा, 'क्या आपने 'बंटवारा' का ट्रेलर देखा है? ऐसा लगता है कि प्रीति जिंटा आपके आइकॉनिक किरदार 'सकीना' की नकल करने की बहुत कोशिश कर रही हैं। लेकिन कुछ किरदार कभी भुलाए नहीं जा सकते। और 'गदर' में आपने और सनी सर ने जो जादू दिखाया था, उसे कोई दोबारा नहीं बना सकता।'
इस कमेंट का जवाब देते हुए अमीषा ने लिखा, 'वह भी बहुत खूबसूरत हैं भाई। सकीना उन्हें शुभकामनाएं देती हैं। तारा का तब तक ध्यान रखना जब तक वह अपनी सही जगह पर वापस न आ जाएं।'
Woh bhi bahut Khoobsurst hai bhai ❤️❤️🙏🏻🙏🏻Sakina wishes her the best . Tara ka dhyaan rakhna till he’s not back to where he belongs 😝😝😝😝😁👌👌 https://t.co/UbTpFnRJQO
— ameesha patel (@ameesha_patel) August 6, 2026
बंटवारा 1947 में नजर आएंगी अमीषा पटेल
बता दें कि अमीषा पटेल ने सनी देओल के साथ 'गदर: एक प्रेम कथा' और इसके 2023 के सीक्वल में काम किया था। यह फिल्म 1947 के बंटवारे के समय पर आधारित थी। अब सनी देओल प्रीति जिंटा के साथ 'बंटवारा 1947' में नजर आएंगे। इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। सनी के साथ इस फिल्म में शबाना आजमी, उनके बेटे करण देओल, खुशी हजारे, कनिका कपूर और खली भी हैं। अली फजल का फिल्म में कैमियो है।
यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को स्वतंत्रता दिवस वाले वीकेंड पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।