Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हां,मैंने सिगरेट नहीं पी...' Dhurandhar 2 की सफलता के बीच क्यों हो रही परेश रावल की तारीफ, एक्टर ने दिया जवाब

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 08:27 AM (IST)

    धुरंधर 2 की सफलता के बीच परेश रावल अपनी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में निभाए अजीत डोभाल से प्रेरित किरदार के लिए चर्चा में हैं। एक यूजर ने उनकी ए ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर डायरेक्टोरियल फिल्म धुरंधर 2 (Dhruandhar 2) की इस समय खूब तारीफ हो रही है। मूवी के फर्स्ट और सेकेंड पार्ट में आर माधवन (R Madhavan) ने अजय सान्याल का रोल निभाया है। फिल्म में उनके रोल की भी खूब तारीफ हो रही है।

    क्यों अचानक चर्चा में आ गए परेश रावल?

    इस बीच परेश रावल (Paresh Rawal) का भी नाम अचानक से चर्चा में आ गया, आखिर क्यों चलिए जानते हैं। परेश रावल ने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में गोविंद भारद्वाज का रोल निभाया था जोकि नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल से प्रेरित था। माधवन ने भी फिल्म में अजीत डोभाल के किरदार पर आधारित ही रोल किया।

    यह भी पढ़ें- 'रणवीर को दिन में चीर देते', पाकिस्तानी लड़के का दावा; सुबह 4 बजे लियारी में होती थी 'Dhurandhar 2' की शूटिंग!

    शुक्रवार को एक यूजर ने परेश रावल की फिल्म 'उरी' देखते हुए एक तस्वीर साझा की और उनकी एक्टिंग की तारीफ की। परेश रावल ने इस पर रिएक्ट किया है।

    एक्टर ने क्या दिया जवाब?

    यूजर ने ट्वीट किया, "मुझे फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' में अजीत डोवाल के रूप में सर परेश रावल काफी पसंद आए! बस एक कमी यह थी कि फिल्म में उन्हें सिगरेट पीते हुए नहीं दिखाया गया।" इस यूजर को जवाब देते हुए रावल ने लिखा,"हां, मैंने सिगरेट नहीं पी, बस फोन तोड़े।"

    इस ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा,"डोवाल सर, आपने उरी के समय पीनी छोड़ दी थी। हेल्थ के लिए छोटा ब्रेक।" एक अन्य यूजर ने सवाल किया, "सर, क्या आप धुरंधर या धुरंधर 2 जैसी फिल्म का हिस्सा बनना चाहेंगे?"

    WhatsApp Image 2026-03-28 at 8.26.39 AM

    खबरें और भी

    धुरंधर 2 को सपोर्ट कर रहे परेश रावल

    बता दें कि परेश रावल भले ही फिल्म का हिस्सा नहीं थे लेकिन मूवी को वो बराबर अपना सपोर्ट दिखाते आए हैं। बीते दिनों एक आरजे ने फिल्म का लेकर एक वीडियो शेयर किया था जिसपर परेश रावल ने उन्हें फटकार लगाई।

     यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 से पहले Tabu पर फिल्माई गई नुसरत साहब की ये कव्वाली, 30 साल पहले सनी देओल की मूवी में आया था गाना