Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'उन लोगों को शामिल करें जो...' Priyanka Chopra के भाई की शादी से नदारद Parineeti ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

    Updated: Thu, 06 Feb 2025 04:59 PM (GMT+05:30)

    प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के जश्न में डूबी हुई हैं। हल्दीमेहंदी और माता की चौकी से कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वा ...और पढ़ें

    सिद्धार्थ की शादी में शामिल नहीं होंगी परिणीति (Photo: Instagram)
    सिद्धार्थ की शादी में शामिल नहीं होंगी परिणीति (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. कब है सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी?
    2. शादी में क्यों शामिल नहीं हुईं परिणीति?
    3. प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फोटोज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों भाई की शादी के सिलसिले में मुंबई आई हुई हैं। प्रियंका के साथ उनके सास ससुर और बेटी मालती भी आए हैं। कल से ही सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ चोपड़ा की हल्दी और मेहंदी फंक्शन की वीडियोज वायरल हो रही हैं।

    वेडिंग फंक्शन से क्यों गायब हैं परिणीति?

    एक तरफ जहां पूरे चोपड़ा खानदान में इस समय जश्न का माहौल है वहीं एक्ट्रेस की कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा पूरे कार्यक्रम से नदारद दिखीं। परिणीति चोपड़ा इस समय शूटिंग को लेकर बिजी हैं जिसकी वजह से वो भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं हो पाईं।

    यह भी पढ़ें: पटौदी खानदान के इस लड़के की दीवानी हैं Parineeti Chopra, करना चाहती थीं उन्हें किडनैप

    परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

    हालांकि इन सभी बातचीत के बीच एक्ट्रेस का एक क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में शेयर किया है। लोगों का मानना है कि इस पोस्ट से परिणीति का इशारा भाई सिद्धार्थ की शादी की तरफ है। अब सवाल ये खड़े हो रहे हैं कि क्या वाकई चोपड़ा बहनों में सबकुछ ठीक है।

    शादी में शामिल हुए परिणीति के पेरेंट्स

    प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हम सच में उधार के समय पर हैं। ऐसे लोगों को चुनें जो आपको चुनें और बाकी सभी को चुनने दें।’ ऐसे में हर कोई इस बात से हैरान है कि जब पूरा चोपड़ा परिवार और मन्नारा चोपड़ा, उनकी बहन आदि लोग शादी के लिए मौजूद हैं तो परिणीति क्यों गायब हैं। हालांकि परिणीति के माता-पिता फंक्शन का हिस्सा हैं। जानकारी के अनुसार परिणीति अपनी व्यस्तता के चलते इन फंक्शन्स में नहीं पहुंच पाईं हैं। हालांकि वो शादी वाले दिन वहां जरूर मौजूद रहेंगी। उनके साथ पति राघव चड्ढा भी रंग जमाते नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    कैसे हुई थी नीलम और सिद्धार्थ की मुलाकात?

    सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की सगाई पिछले साल अगस्त में हुई थी। दोनों की मुलाकात डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी जिसमें मन्नारा चोपड़ा इनवेस्टर भी हैं। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में खुशी जाहिर की थी कि उनके भाई को इस डेटिंग ऐप से अपना हमसफर मिल गया। नीलम उपाध्याय साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस हैं।

    यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra के भाई के किसी फंक्शन में क्यों नजर नहीं आईं बहन परिणीति, क्या शादी में पति संग होंगी शामिल?