Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या Don 3 पर लगेगा ताला? अब पर्दे पर सुनामी लाएंगी सिनेमा की ये 3 हसीनाएं; फरहान अख्तर ने शुरू की तैयारी!

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 05:37 PM (IST)

    रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के 'डॉन 3' (Don 3) से बाहर होने के बाद, फरहान अख्तर को कास्टिंग के लिए कलाकार नहीं मिल रहे। इस वजह से फरहान अब 'डॉन 3' को ट ...और पढ़ें

    फरहान अख्तर की डॉन 3 ठंडे बस्ते में (फोटो-इंस्टाग्राम)

    फरहान अख्तर की डॉन 3 ठंडे बस्ते में (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह पिछले कुछ समय से सुर्खियों में हैं। पहले 'कांतारा' विवाद और इसके बाद धुरंधर की जबरदस्त सफलता। वहीं फिर खबर आई कि एक्टर डॉन 3 से भी बाहर हो चुके हैं। उनके फिल्म छोड़ने के बाद फरहान अख्तर नए कलाकार की खोज में लगे हैं लेकिन अब लग रहा वो भी मुश्किल हो रहा।

    जी ले जरा पर करेंगे काम?

    अब लग रहा कि एक्टर को कोई अच्छा विकल्प नहीं मिल रहा इसलिए उन्होंने फिलहाल इसे अभी रोक दिया है। खबर आ रही कि फरहान डॉन 3 को टाल कर अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट 'जी ले जरा' पर फोकस करने का प्लान कर रहे हैं। इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आएंगी।

    WhatsApp Image 2026-01-29 at 5.34.14 PM

    यह भी पढ़ें- Don 3 में हुई इस फेमस बॉलीवुड विलेन की एंट्री, विक्रांत मैसी को रिप्लेस करेगा एक्टर

    पूरी हो गई है फिल्म की स्क्रिप्ट

    पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार फरहान श्योर नहीं हैं कि इस रोल में किसे कास्ट किया जाए। ये प्रोसेस काफी समय लेगा। इस वजह से एक्टर आलिया, प्रियंका और कटरीना कैफ से बात करके 'जी ले जरा' का काम शुरू करना चाहते हैं। तब तक सभी ऑफिशियल कंफर्मेंशन का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि जी ले जरा की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है, लेकिन तीनों मेन लीड एक्ट्रेसेज किसी न किसी प्रोजेक्ट में बिजी थीं जिसकी वजह से उनका काम नहीं बन पा रहा था। इस वजह से इस प्रोजेक्ट में कुछ ज्यादा ही समय लग गया। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार अगर डेट्स सही बैठीं, तो फिल्म की शूटिंग 2026 के सेकेंड हाफ में शुरू हो जाएगी।

    जी ले जरा एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट है। इसी के साथ ही जी ले जरा रोड ट्रायलॉजी का आखिरी चैप्टर भी होगी जिसे दिल चाहता है और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा से शुरू किया गया था।

    खबरें और भी

     यह भी पढ़ें- Don लौट आया! रणवीर के आउट होते ही Shah Rukh Khan ने 'डॉन 3' के लिए बोला हां, सिर्फ एक शर्त पर करेंगे फिल्म?

    डॉन 3 पोस्टपोन कर रहे फरहान अख्तर?