Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amitabh Bachchan पुनीत राजकुमार को यादकर हुए भावुक, आखिरी फिल्म की जमकर की प्रशंसा, देखें वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 10 Nov 2022 01:44 PM (IST)

    Amitabh Bachchan On Puneeth Rajkumar अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर कर्नाटक के दिवंगत कलाकार पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म की प्रशंसा की है। यह फिल्म ...और पढ़ें

    Amitabh Bachchan On Puneeth Rajkumar: बिग बी अमिताभ बच्चन की फिल्में काफी अच्छा व्यापार करती है।
    Amitabh Bachchan On Puneeth Rajkumar: बिग बी अमिताभ बच्चन की फिल्में काफी अच्छा व्यापार करती है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Amitabh Bachchan On Puneeth Rajkumar: फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने पुनीत राजकुमार को याद किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह दिवंगत पुनीत राजकुमार के बारे में बात कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन इसमें इमोशनल भी हो गए है। उन्होंने पुनीत की आखिरी फिल्म का प्रमोशन भी किया है। इसमें वह कह रहे हैं कि वह पुनीत राजकुमार के लिए पास्ट टेंस में बात नहीं कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी स्माइल बहुत ही अच्छी थी।

    अमिताभ बच्चन पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म गंधडा गुड़ी के बारे में बात कर रहे हैं

    पुनीत राजकुमार की पत्नी ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन का इन शब्दों के लिए आभार व्यक्त किया है। वीडियो में अमिताभ बच्चन पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म गंधडा गुड़ी के बारे में बात कर रहे हैं। यह फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है।

    यह भी पढ़ें: Raj Kundra ने शर्लिन चोपड़ा को समाज के लिए बताया खतरा, साजिद खान पर आरोप लगा चुकी हैं एक्ट्रेस

    पुनीत राजकुमार की पत्नी ने अमिताभ बच्चन सर का आभार व्यक्त किया है

    पुनीत राजकुमार की पत्नी ने लिखा है, 'आपके शब्दों के लिए धन्यवाद अमिताभ बच्चन सर।' अमिताभ बच्चन वीडियो में कह रहे हैं कि पुनीत ने हमें फिर बताया है कि कैसे हमें प्रकृति के साथ संतुलन स्थापित करते हुए जीवन जीना चाहिए। यह फिल्म हमारे बच्चों के लिए है।'

    यह भी पढ़ें: रानी मुखर्जी की नानी आरती रॉय का 92 वर्ष की आयु में हुआ निधन, पढ़ें पूरी खबर

    गंधडा गुड़ी वाइल्डलाइफ डॉक्युमेंट्री के तौर पर बनाई गई है

    यह फिल्म कर्नाटक की वाइल्डलाइफ की डॉक्युमेंट्री के तौर पर बनाई गई है। कर्नाटक राज्य की बायो डाइवर्सिटी को इसमें कवर किया गया है। पुनीत राजकुमार की पत्नी ने हाल ही में इस बात की भी जानकारी दी थी कि फिल्म के टिकट के दाम कम कर दिए हैं ताकि कई बच्चों को फिल्म देखने का अवसर मिले और वह राज्य से जुड़ी चीजों के बारे में जान सके। पुनीत राजकुमार कर्नाटक के लोकप्रिय कलाकार थे। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की गई थी। 

    खबरें और भी