विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

44 साल पहले अमिताभ-स्मिता पाटिल पर फिल्माया गया था बारिश का 'Ultimate' सॉन्ग, किशोर-आशा की आवाज ने बनाया अमर

Published: Thu, 09 Jul 2026 07:50 PM (IST)

अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल पर फिल्माया गया ये गाना आज भी बारिश में मस्ती का माहौल बना देता है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम हो, पानी की बूंद आप पर गिरे और इसमें छपाक करके डांस करने का मन ना हो ऐसा हो नहीं सकता। बरसात देखते ही मौसम खुद-ब-खुद रोमांटिक हो जाता है। बॉलीवुड में इसे परफेक्ट कॉम्बिनेशन कहा गया है। बॉलीवुड ने बारिश और रोमांस के इस जादुई कनेक्शन पर कई ऐसे यादगार नग्में दिए हैं जब मन मस्ती में डूब जाता है।

बारिश हमेशा से दो दिलों को करीब लाने का सबसे बड़ा बहाना रही है। आज हम आपको अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और स्मिता पाटिल (Smita Patil) पर फिल्माए ऐसे ही एक गाने के बारे में बताने वाले हैं जिसे साल 1982 में फिल्म नमक हलाल (Namakhalal) में इस्तेमाल किया गया था।

यह भी पढ़ें- इस गाने में नहीं थे कोई लिरिक्स, Tai Tai Tu Tu की वजह से हुआ फेमस, 14 साल बाद जमकर बन रही इंस्टाग्राम रील्स

गाने में दिखाया गया है मस्त बेफिक्री का भाव

हम बात कर रहे हैं अमिताभ के एवरग्रीन गाने आज रपट जाएं, तो हमें ना उठाइयो (Aaj Rapat Jaaye)। इस गाने को अपनी आवाज दी थी किशोर कुमार (Kishore Kumar) और आशा भोंसले (Asha Bhosle) और लिरिक्स अंजान ने लिखे थे। आज रपट जाएं एक 'प्लेफुल रोमांस' यानी छेड़छाड़ और मस्ती से भरा गाना है। गाने में बेफिक्री का भाव और बारिश में मस्ती करने के मोड को फुल ऑन दिखाया गया है।

Amitabh (62)

खूब पॉपुलर हुई थी दोनों की केमिस्ट्री

यह साफ-साफ कह रहा है कि आज खुलके मस्ती करने में अगर बारिश के पाने की वजह से मैं रपट कर गिर भी जाऊं तो उठाना मत। गाने में अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल की सिजलिंग केमिस्ट्री को भी खूब पसंद किया गया। वहीं इस हिट गाने के पीछे एक और किस्सा बहुत पॉपुलर है। स्मिता पाटिल को गंभीर और आर्ट फिल्मों के लिए जाना जाता था।

Amitabh (63)

वहीं इस गाने में वो अपनी छवि से बिल्कुल अलग बारिश में अमिताभ बच्चन के साथ बोल्ड और रोमांटिक अंदाज में नजर आईं जोकि उन्हें अच्छा नहीं लगा। सेट पर उन्हें सहज करने के लिए अमिताभ ने हल्के-फुल्के जोक्स भी मारे। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, शूटिंग के दौरान असहज महसूस करने के कारण वह पूरी रात फूट-फूट कर रोई थीं।

बप्पी लहरी के संगीत ने फिल्म के गाने को हमेशा हमेशा के लिए अमर बना दिया। आज भी जब बारिश में मस्ती करने का माहौल बनता है तो इस गाने पर थिरकने का हमेशा मन करता है।

यह भी पढ़ें- 30 साल पुराना ये हिट गाना, हीरो को फ्रीज करके कपड़े बदलने जाती थी हीरोइन; आज भी थिरकने पर मजबूर करता है सॉन्ग