Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amjad Khan Death Anniversary: 'गब्बर सिंह' से अलग अमजद खान के यादगार किरदार, 'उत्सव' में बने थे 'वात्स्यायन'

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 26 Jul 2023 01:16 PM (IST)

    शोले में गब्बर का किरदार निभाने वाले अमजद खान को दर्शकों का खूब प्यार मिला। गब्बर का रोल करने के बाद अभिनेता अमजद खान को लोग गब्बर ही कहने लगे थे। गब् ...और पढ़ें

    Amjad khan played Gabbar's role in film Sholay. Photo- Mid day
    Amjad khan played Gabbar's role in film Sholay. Photo- Mid day

    HighLights

    1. गब्बर के किरदार से आज भी हैं फेमस अमजद खान।
    2. एक्टर ने कई फिल्मों में निभाया है पॉजिटिव रोल।
    3. याराना फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ निभाई थी दोस्ती।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Amjad Khan played positive roles  ऐसी बहुत-सी फिल्में हैं, जिनके हीरो भले याद ना रहें, लेकिन विलेन याद रह जाते हैं। शोले में गब्बर का किरदार भी ऐसा ही था, जिसे आज तक याद किया जाता है। इस रोल को निभाने वाले अमजद खान ने गब्बर का किरदार अमर कर दिया, लेकिन अमजद खान ने नेगेटिव रोल्स के अलावा भी कई ऐसे किरदार किए हैं, जिनके लिए उन्हें याद रखा जाना चाहिए। आइए जानते हैं, ऐसे रोल्स के बारे में, जिनमें उनकी इमेज 'गब्बर' से हटकर थी।

    1. एडवोकेट हरीश

    फिल्म: चमेली की शादी

    साल 1986 में आई फिल्म 'चमेली की शादी' में अनिल कपूर और अमृता सिंह के अलावा अमजद खान भी थे। उन्होंने इसमें एडवोकेट हरीश का रोल निभाया था, जो चरणदास (अनिल कपूर) का लवगुरु है। अमजद खान के इस किरदार ने हर किसी का मन मोह लिया।

    2. बिशन

    फिल्म: याराना

    साल 1981 में आई फिल्म 'याराना' में अमिताभ बच्चन और अमजद खान ने एक साथ काम किया था। इसमें अमजद ने बिशन का रोल किया था, जो अपने बचपन के दोस्त किशन को उसका हल दिलाने की लड़ाई लड़ता है। अमिताभ और अमजद की जोड़ी

    3. नवाब वाजिद अली शाह

    फिल्म: शतरंज के खिलाड़ी

    सत्यजीत रे द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1977 में आई थी। इसमें अमजद ने नवाब वाजिद अली शाह का किरदार निभाया था। यह किरदार काफी जटिल था, लेकिन अमजद खान ने इसे बखूबी निभाया। इसमें ने एक लाचार राजा को अच्छे से पर्दे पर उकेरा।

    खबरें और भी

    4. इंस्पेक्टर अमजद खान

    फिल्म: कुर्बानी

    इस फिल्म में अमजद खान ने अपने असली नाम से ही भूमिका निभाई है, जो पुलिस इंस्पेक्टर है। 1980 में आई इस फिल्म में अमजद के अलावा विनोद खन्ना और फिरोज खान भी थे। इस फिल्म में अमजद का डायलॉग 'माई नेम इज खान, अमजद खान' खूब प्रसिद्ध हुआ था।

    5. रणवीर सिंह

    फिल्म: लावारिस

    फिल्म में अमजद खान ने रणवीर सिंह की भूमिका निभाई है। रणवीर सिंह एक ऐसा पिता है जो ग्लानि से भरा है, उसे अपनी गलतियों का अहसास है। इस फिल्म में अमिताभ ने अमजद खान के नाजायज बेटे की भूमिका अदा की है।

    6. हवलदार शेर सिंह

    फिल्म: लव स्टोरी

    साल 1981 में आई इस फिल्म में अमजद खान ने एक पुलिस हवलदार का रोल प्ले किया। हवलदार को घर से भागे हुए एक लड़के और लड़की को खोजने की जिम्मेदारी दी जाती है। यह अमजद का कॉमिक रोल था।

    7. वात्स्यायन

    फिल्म: उत्सव

    गिरीश कर्नाड द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमजद खान ने 'कामसूत्र' के रचयिता वात्स्यायन की भूमिका निभाई। 1984 में यह फिल्म आमद खान के करियर में काफी हटकर मानी जाती है। इसमें अमजद के अलावा शेखर सुमन, रेखा और शशि कपूर भी थे।

    Photo- Films History Pics

    अमजद खान हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन विलेन में से एक रहे हैं। अमजद खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 1951 में फिल्म नाजनीन से की थी।