Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पहली बार ब्वॉयफ्रेंड Aditya Roy Kapur संग स्पोर्ट हुईं Ananya Panday, कैमरा देख दिया ऐसा रिएक्शन

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 20 Nov 2023 01:53 PM (IST)

    Ananya Panday and Aditya Roy Kapur Video अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही एक्ट् ...और पढ़ें

    आदित्य रॉय कपूर और आनन्या पांडे (Photo Credit: Instagram)
    आदित्य रॉय कपूर और आनन्या पांडे (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ananya Panday and Aditya Roy Kapur Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बी टाउन के गलियारों में दोनों के अफेयर की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बीते दिनों सारा अली खान ने करण जौहर के शो में दोनों के रिश्ते को कन्फर्म कर दिया था। अब दोनों लव बर्ड्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    देर रात घूमने निकले आदित्य और अनन्या

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और आनन्या पांडे एक साथ देर रात को घूमते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों कपल हंसते-मुस्कुराते हुए गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों कही जाते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Ananya Panday: 'आशिकी ऐसी ही होती है...', Aditya Roy Kapur संग रिलेशनशिप पर बोल पछताईं अनन्या पांडे

    कैमरा देखने के बाद अनन्या पांडे शर्मा गईं और उन्हें देखकर आदित्या रॉय कपूर भी हंस पड़े। बता दें कि अपनी रिलेशनशिप को कन्फर्म करने के बाद दोनों पहली बार साथ में स्पॉट हुए हैं। दोनों को अक्सर किसी भी इवेंट में अलग-अलग ही आते हुए देखा गया, लेकिन यह पहली बार है जब दोनों साथ नजर आए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    फैंस ने कपल को साथ देख दिया ऐसा रिएक्शन

    आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का वीडियो साथ में देखने के बाद फैंस इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'आदि और अनन्या की जोड़ी अच्छी लग रही है'। एक अन्य ने लिखा 'वाह अनन्या और आदित्य एक साथ बहुत प्यारे लग रहे हैं'।

    खबरें और भी

    आदित्य को खास पोस्ट के साथ किया था बर्थडे विश

    अनन्या पांडे ने आदित्य रॉय कपूर को उनके बर्थडे पर खास अंदाज में बर्थडे विश किया था। अनन्या ने अपने इंस्टा स्टोरी पर आदित्य की फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। फोटो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो एडी। साथ में दिल वाला इमोजी भी बनाया है।

    यह भी पढ़ें: ब्वॉयफ्रेंड Aditya Roy Kapur को प्यार से इस नाम से बुलाती हैं Ananya Panday, बर्थडे पर शेयर किया खास पोस्ट