Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ananya Panday: 'आशिकी ऐसी ही होती है...', Aditya Roy Kapur संग रिलेशनशिप पर बोल पछताईं अनन्या पांडे

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 02:38 PM (IST)

    Koffee With Karan Season 8 फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 के नए गेस्ट के रूप में सारा अली खान और अनन्या पांडे नजर आएंगी। शो के एक प् ...और पढ़ें

    आशिकी के बारे में बात कर पछताईं अनन्या पांडे। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    आशिकी के बारे में बात कर पछताईं अनन्या पांडे। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. अनन्या पांडे ने आदित्य संग आशिकी पर कही दिल की बात
    2. रिलेशनशिप पर बात कर पछताईं अनन्या पांडे
    3. सारा अली खान ने अनन्या और आदित्य रॉय के रिश्ते पर लगाई मुहर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Koffee With Karan Season 8: अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर इस वक्त बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल हैं। काफी समय से उनके अफेयर की चर्चाएं हो रही थीं। मगर दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई थी, लेकिन अब आखिरकार उनके डेटिंग रूमर्स को सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने कन्फर्म कर दिया है।

    सारा अली खान और अनन्या पांडे (Ananya Panday) एक-दूसरे की बेस्ट फ्रेंड हैं। दोनों पहली बार फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 8' में नजर आएंगी। इस शो में सारा और अनन्या अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई पन्नों को खोलती हुई दिखाई देंगी। लेटेस्ट प्रोमो में सारा ने अनन्या और आदित्य का रिश्ता भी कन्फर्म कर दिया। 

    आदित्य संग रिश्ते पर क्या बोल गईं अनन्या पांडे?

    करण जौहर अपने चैट शो में कई बार फन टास्क में सेलिब्रिटीज के कई गहरे राज खोल देते हैं। अनन्या पांडे के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। इशारों-इशारों में करण ने अनन्या से रिलेशनशिप के बारे में सवाल कर ही लिया और वह जवाब देने से खुद को रोक नहीं पाईं। हालांकि, इसके बाद उन्हें अपनी बातों का पछतावा जरूर हुआ है।

    दरअसल, 'कॉफी विद करण सीजन 8' के नए प्रोमो में करण जौहर, सारा से सवाल करते हैं, "अनन्या के पास ऐसी क्या चीज है, जो आपके पास नहीं है?" सारा जवाब में 'एक नाइट मैनेजर' कहती हैं। अनन्या के इस जवाब से अनन्या का चेहरा शर्म से लाल हो जाता है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    यह भी पढ़ें- Ananya Panday ने मालदीव में Aditya Roy Kapur संग सेलिब्रेट किया अपना 25वां जन्मदिन, शेयर की फोटोज

    अनन्या को हुआ इस बात का पछतावा

    इसके बाद करण, अनन्या पांडे से पूछते हैं, "आप अपनी नाइट कैसे मैनेज करती हैं। क्या आप प्यार में गुमराह नहीं हैं?" अनन्या ने बातों-बातों में अपने दिल की बात कह दी। उन्होंने जल्दबाजी में कह दिया, "आशिकी ऐसी ही होती है।" ये बोलकर अनन्या पछताने लगती हैं और खुद से कहती हैं कि उन्हें इस बारे में बात नहीं करना चाहिए। अनन्या का ये कन्फेशन इस बात की ओर इशारा करता है कि वह वाकई आदित्य के साथ आशिकी कर बैठी हैं।

    बता दें कि आदित्य रॉय कपूर 'द नाइट मैनेजर' और 'गुमराह' में नजर आ चुके हैं। करण ने आदित्य की ओर इशारा करते हुए अनन्या से चुटकी ली थी।

    यह भी पढ़ें- Koffee With Karan 8: आदित्य-Ananya Panday के रिश्ते पर सारा ने ली चुटकी, शर्म से लाल हुईं चंकी पांडे की बेटी