Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Koffee with Karan 8: शुभम गिल को डेट कर रही हैं सारा अली खान? एक्ट्रेस ने रिलेशन की खबर पर तोड़ी चुप्पी

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 02:08 PM (IST)

    सारा अली खान और अनन्या पांडे बी टाउन की बेस्ट फ्रेंड्स बताई जाती हैं। दोनों की ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद है। अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की ये ब ...और पढ़ें

    File Photo of Subham Gill and Sara Ali Khan
    File Photo of Subham Gill and Sara Ali Khan

    HighLights

    1. सारा अली खान और अननया पांडे होंगी 'कॉफी विद करण 8' की अगली मेहमान
    2. करण जौहर ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स का किया जिक्र
    3. सारा ने कन्फर्म किया अनन्या और आदित्य का रिलेशन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शुरू हुए 'कॉफी विद करण 8' के अब तक के एपिसोड से कई गॉसिप निकल कर सामने आई हैं। रणवीर-दीपिका और सनी-बॉबी के बाद करण अब शो में मेहमानों की तीसरी जोड़ी को बुलाने के लिए तैयार हैं। करण के इस बार के मेहमान पति-पत्नी या सिबलिंग जोड़ी नहीं, बल्कि बी टाउन के बेस्ट फ्रेंड्स होंगे। हम बात कर रहे हैं सारा अली खान (Sara Ali Khan) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की।

    सारा ने की अनन्या की टांग खिंचाई

    करण जौहर ने अगले एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। सारा अली खान, अनन्या पांडे की खिंचाई करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वो ये भी कहती हैं कि सारी दुनिया सारा को नहीं जानती है। 'कॉफी विद करण 8' के अगले एपिसोड में ये बेस्ट फ्रेंड्स एक दूसरे के कुछ सीक्रेट्स खोलती नजर आएंगी।

    कॉमन हैं एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स

    जारी किए गए प्रोमो में करण इस बात का खुलासा करते हैं कि सारा और अनन्या में उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स कॉमन हैं। इस मौज मस्ती के बीच सारा अली खान एक शायरी सुनाती हैं, जो अनन्या पांडे को बिल्कुल पसंद नहीं आई।

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    शुभम गिल को डेट कर रही हैं सारा?

    करण जौहर सारा से पूछते हैं कि क्या वह शुभम गिल को डेट कर रही हैं। इस पर सारा कहती हैं, ''आपने गलत सारा को पकड़ लिया है। सारा का सारा दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ा है।''

    अनन्या के रिलेशन की सारा ने खोली पोल

    जारी किए गए प्रोमों में करण ने सारा और अनन्या से रैपिड फायर राउंड के तहत कुछ सवाल पूछे। इस दौरान सारा से पूछा गया कि अनन्या के पास ऐसा क्या है, जो उनके पास नहीं है। इस पर 'केदारनाथ' एक्ट्रेस ने कहा 'ए नाइट मैनेजर।' बातों ही बातों में सारा ने आदित्य रॉय कपूर का नाम लिया। सारा के मुंह से यह जवाब सुनते ही अनन्या शर्मा गईं। बता दें कि 'द नाइट मैनेजर' एक वेब सीरीज है, जिसमें आदित्य ने लीड रोल किया था।

    खबरें और भी

    कब दिखाया जाएगा एपिसोड?

    'कॉफी विद करण 8' का हर एपिसोड गुरुवार को दिखाया जाता है। पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शिरकत की थी। सेकंड में सनी देओल और बॉबी देओल ने शिरकत कर ढेर सारी मस्तीभरी बातें की थीं। अब सारा और अनन्या की केमेस्ट्री फैंस को देखने को मिलेगी।

    यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 8: आदित्य-Ananya Panday के रिश्ते पर सारा ने ली चुटकी, शर्म से लाल हुईं चंकी पांडे की बेटी