Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ananya Panday Birthday: अनन्या पांडे ने मनाया आदित्य रॉय कपूर के साथ बर्थडे? मालदीव से शेयर की खूबसूरत तस्वीर

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 02:22 PM (IST)

    Happy Birthday Ananya Panday बी टाउन एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज यानी 30 अक्टूबर को अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने मालदीव से कई तस्व ...और पढ़ें

    अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर (Photo Credit: Instagram)
    अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ananya Panday Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे 30 अक्टूबर को अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का यह बर्थडे बेहद खास है। इस बार वह अपना जन्मदिन मालदीव में मना रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज को देखने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस के इस खास दिन पर उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर भी उनके साथ हैं।

    मालदीव से शेयर की तस्वीर

    अनन्या पांडे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी शेयर की हैं। इन स्टोरी में एक्ट्रेस ने मालदीव में अपने जन्मदिन की एक झलक दिखाई है। इंस्टाग्राम स्टोरी में देखा जा सकता है कि अनन्या ने अपने होटल के कमरे से समुंद्र और पूल की खूबसूरत वीडियो शेयर की है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है 'जन्मदिन की सबसे अच्छी सुबह'। दूसरी स्टोरी में एक्ट्रेस ने पेनकेक्स और स्ट्रॉबेरी की फोटो शेयर की है, उस पर 'हैप्पी बर्थडे' लिखा है।

    यह भी पढ़ें: Aditya Roy Kapur के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने निकलीं अनन्या पांडे, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ कपल

    हालांकि, एक्ट्रेस ने अपनी और आदित्य रॉय कपूर की साथ में कोई फोटो शेयर नहीं की है, लेकिन उनकी इन फोटोज को देखने के बाद यही अंदाजा लगाया जा रहा है।

    अनन्या पांडे और आदित्य रॉय का वीडियो

    अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की लव स्टोरी आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है, लेकिन अक्सर इस कपल को कई बार साथ स्पॉट किया जाता है। बीते दिन भी अनन्या पांडे और उनके ब्वॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस कैजुअल लुक में नजर आई। उन्होंने डेनिम जींस के साथ पिंक बैकलेस टॉप पहना। वहीं, आदित्य ने ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक डेनिम पहनी।

    दोनों स्टार्स का वर्क फ्रंट

    अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो आदित्य अनुराग बसु की 'मेट्रो इन दिनों है में' नजर आएंगे। वहीं, अनन्या की बात करें, तो एक्ट्रेस जल्द 'खो गए हम कहां' में नजर आएंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Aditya Roy Kapur धक्का-मुक्की पर हुए आगबबूला, 'आशिकी 2' एक्टर ने उठाया ऐसा कदम, फैंस बोले- 'ये बंदा मस्त है'