Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aditya Roy Kapur के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने निकलीं अनन्या पांडे, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ कपल

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 06:49 PM (IST)

    Ananya Pandey And Aditya Roy Kapur अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) का एक नया वीडियो सामने आया है। दोनों को मुंबई ए ...और पढ़ें

    अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर (Photo Instagram)
    अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर (Photo Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ananya Pandey And Aditya Roy Kapur: बॉलीवुड एक्टर्स अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) की प्रेम कहानी के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में पिछले कुछ महीनों से हो रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने अपने इस रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पुष्टि नहीं की है, लेकिन अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है फिर चाहे वो लंच डेट हो या डिनर डेट हो।

    अब रविवार को इस कपल का एक नया वीडियो सामने आया है। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कहा जा रहा है कि कल यानी 30 अक्टूबर को अनन्या का बर्थडे है। ऐसे में एक्ट्रेस अपना जन्मदिन ब्वॉयफ्रेंड आदित्य के साथ सेलिब्रेट करेंगी।

    यह भी पढ़ें- Ananya Pandey Video: अनन्या पांडे ने शेयर किया बचपन का वीडियो, क्यूटनेस देख फिदा हुए लोग

    आदित्य संग बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी अनन्या पांडे

    अनन्या पांडे (Ananya Panday) 30 अक्टूबर को अपना 25वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। इस दिन को अदाकारा ब्वॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के मुंबई से दूर किसी खूबसूरत जगह पर सेलिब्रेट करने वाली हैं, जिसके लिए वह रविवार दोपहर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आई। उन्होंने डेनिम जींस के साथ पिंक बैकलेस टॉप कैरी किया हुआ था। तो वहीं, आदित्य (Aditya Roy Kapur) ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक डेनिम में नजर आए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    आदित्य और अनन्या का रोमांटिक वीडियो

    शुक्रवार को इस कपल का वीडियो सामने आया था, जिसमें अनन्या और आदित्य एक रेस्टोरेंट में नजर आ रहे हैं और किसी शख्स से बात कर रहे हैं। इस दौरान अनन्या ने आदित्य का हाथ थामा हुआ है और उनके कंधे पर सिर रखा हुआ है। बता दें, दोनों की लव स्टोरी का खुलासा कॉफी विद करण 7 (Koffee With Karan 7) में करण जौहर ने बातों ही बातों में किया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Aditya Roy Kapur धक्का-मुक्की पर हुए आगबबूला, 'आशिकी 2' एक्टर ने उठाया ऐसा कदम, फैंस बोले- 'ये बंदा मस्त है'

    कपल की आने वाली फिल्में

    वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य जल्द अनुराग बसु की मेट्रो इन दिनों है में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख और कोंकणा सेन शर्मा होंगी। अनन्या की बात करे तो जल्द खो गए हम कहां में नजर आएंगी।