विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोहित सूरी की फिल्म में रोमांस कर बॉलीवुड में एंट्री लेंगे अनन्या पांडे के भाई, रिलीज को लेकर आई ये खबर

Published: Sun, 02 Jun 2024 09:44 AM (IST)

अनन्या पांडे बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। स्टार किड होने के बावजूद उन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई ...और पढ़ें

अनन्या पांडे, अहान पांडे और मोहित सूरी
अनन्या पांडे, अहान पांडे और मोहित सूरी

जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। हिंदी सिनेमा में वंशवाद और भाई भतीजावाद पर विवाद भले ही समय- समय पर होते रहे हों, लेकिन सितारों के बच्चों के प्रति न फिल्मकारों की दिलचस्पी कम होती दिख रही है, न ही दर्शकों की उत्सुकता।

बॉलीवुड में एक और स्टार किड की एंट्री

14 जून को नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित हो रही फिल्म 'महाराज' से अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान हिंदी सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा के नेतृत्व वाली प्रोडक्शन कंपनी यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने किया है। अब वाईआरएफ एक और स्टार किड को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। वो स्टार किड अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडेय हैं।

रोमांटिक फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री लेंगे अहान

अहान पांडेय एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म से अभिनय में कदम रखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन 'आशिकी 2' और 'मलंग' फिल्मों के निर्देशक मोहित सूरी करेंगे। अभी तक फिल्म का शीर्षक तय नहीं हुआ है। इस अनाम फिल्म में अहान के साथ अभिनेत्री अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में होंगी। अनीत इससे पहले काजोल अभिनीत फिल्म सलाम वेंकी में काम कर चुकी हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अनीत इस फिल्म में यशराज फिल्म्स की पारंपरिक रोमांटिक अभिनेत्री की भूमिका में दिखेंगी। इतना ही नहीं, खबरें यह भी है अनीत के साथ वाईआरएफ ने सिर्फ एक नहीं, बल्कि तीन फिल्मों का करार साइन किया है। अहान के हिंदी सिनेमा में आने की बातें पिछले पांच वर्षों से चल रही हैं। हालांकि, अब उनके डेब्यू की योजनाएं पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होगी। वहीं, फिल्म को अगले साल रिलीज करने की योजना है।

यह भी पढ़ें: बिकिनी फोटो पर Ananya Panday की हुई फजीहत, चंकी पांडे की बेटी को लेकर यूजर्स बोले- शोहरत पाने के लिए...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।