Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani में नजर आएंगी अनन्या पांडे, ट्रेलर में दिखी एक्ट्रेस की एक झलक

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 04 Jul 2023 07:56 PM (IST)

    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Trailer फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) का शानदार ट्रेलर रिलीज हो ही गया । इस ...और पढ़ें

    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Photo Credit Instagram
    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Trailer: करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) का शानदार ट्रेलर आखिरकार आज यानी 4 जुलाई को रिलीज हो ही गया। इस मूवी के ट्रेलर में रणवीर और आलिया के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस ट्रेलर में आलिया के अलावा जानी-मानी एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी नजर आई।

    ट्रेलर में दिखीं अनन्या पांडे

    एक्ट्रेस अनन्या पांडे की एक छोटी सी झलक देखने को मिली है। एक तरह जहां रणवीर और आलिया की  केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीता। तो वहीं, दूसरी तरफ अनन्या ने भी फैंस का ध्यान खींचा। दरअसल एक क्लिप में अनन्या और रणवीर एक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसमें रणवीर शिमरी जैकेट के साथ टी-शर्ट और शिमरी पैंट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं अनन्या रेड शिमरी आउटफिट में नजर आ रही है। गाने के दौरान दोनों एक क्लब में डांस करते नजर आ रहे हैं।

     

    क्या अनन्या पांडे का होगा कैमियो ?

    इस झलक के बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि अनन्या फिल्म में कैमियो करती नजर आने वाली है। कहा जा रहा कि एक्ट्रेस को मूवी के एक गाने में देखा जाएगा। हालांकि फिल्म के मेकर्स की तरफ से इस तरह का कोई बयान अभी सामने नहीं आया है।

    फिल्म में नजर आएंगे ये सितार

    बता दें, इस फिल्म में रणवीर और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन जैसे दिग्गज स्टार्स भी नजर आने वाले हैं। ट्रेलर से पहले मूवी का एक गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। बता दें, ये गाना आलिया ने मां बनने के महज चार महीने बाद कश्मीर में शूट किया था। फिल्म की रिलीज डेट की बात करे तो 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    खबरें और भी