कौन हैं अनीत पड्डा की बहन, Dhurandhar 2 की बुराई करने के बाद डिलीट किया इंस्टाग्राम, पाकिस्तानी है ब्वॉयफ्रेंड?
धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) की बुराई करने वालीं अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा (Reet Padda) आखिर कौन हैं, जानिए उनके बारे में... ...और पढ़ें

अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा का इंस्टाग्राम डिलीट। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैयारा एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) की बहन रीत पड्डा (Reet Padda) लाइमलाइट से दूर रहती हैं, इसके बावजूद इस वक्त सुर्खियों में आ गई हैं और उसकी वजह उनका धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को प्रोपेगेंडा फिल्म बताना है।
धुरंधर 2 पर रीत का कटाक्ष
दरअसल, रीत पड्डा ने हाल ही में एक यूजर को कमेंट में जवाब देते हुए धुरंधर, द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी को प्रोपेगेंडा फिल्में बताया था। रीत ने कहा था-
धुरंधर ने सरकार के समर्थन में कहानी बनाई है, जिसमें उन्होंने अपनी चीजों को जस्टिफाई करने के लिए पॉलिटिकल स्पीच का इस्तेमाल किया है। उदाहरण के लिए, उन्होंने 'नोटबंदी' (Demonetization) की मामूली गड़बड़ी को भी सही ठहराया है। क्या आप इसे प्रोपेगेंडा कहेंगे? हां। क्या कोई इसे नकारेगा? कोई चांस नहीं है। लेकिन मैं मानती हूं कि आपके लिए प्रोपेगेंडा का मतलब कुछ अलग होगा।
धुरंधर 2 के अलावा रीत पड्डा ने द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी को भी प्रोपेगेंडा बताया। यही नहीं, रीत ने फलस्तीन मुद्दे पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की चुप्पी पर भी सवाल उठाया था।
रीत ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट
सोशल मीडिया पर रीत पड्डा का कमेंट वायरल हो गया और कुछ नेटिजंस उन्हें ट्रोल करने लगे। इससे तंग आकर पहसे रीत पड्डा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया था और फिर इसे डिलीट ही कर दिया है।
Aneet Padda with sister Reet- Instagram
कौन हैं रीत पड्डा?
रीत पड्डा अपनी बहन अनीत पड्डा की तरह कोई फिल्मी स्टार नहीं हैं। उन्होंने फिल्मी वर्ल्ड से अलग पेरिस में अलग फील्ड में अपना करियर बनाया है। वह पेरिस में कॉस्ट्यूम सक्सेस मैनेजर के तौर पर काम कर रही हैं। रीत के लिंकडिन प्रोफाइल के मुताबिक, वह एक मार्केटिंग स्पेशलिस्ट भी हैं जिन्हें कैंपेन स्ट्रेटजी, मार्केट रिसर्च और क्लाइंट रिलेशंस में अनुभव है।
क्या पाकिस्तानी लड़के को डेट कर रहीं रीत पड्डा?
रीत पड्डा के रिलेशनशिप को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। फिल्मीबीट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर गॉसिप चल रही है कि रीत पाकिस्तानी शख्स फाजिल अहमद (Fazil Ahmed) के साथ रिलेशनशिप में हैं।
खबरें और भी
Reet Padda, Aneet Padda and Fazil Ahmed- Instagram
कुछ समय पहले ही अनीत पड्डा पेरिस वेकेशन पर थीं, जहां उन्होंने एक फोटो शेयर की थी जिसमें रीत के साथ फाजिल भी नजर आए थे। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है। दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है।