Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anil Kapoor बनेंगे स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा? आलिया भट्ट की फिल्म में ये किरदार निभा सकते हैं अभिनेता

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 06:20 PM (IST)

    अनिल कपूर आए दिन अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी साल उनकी मूवी फाइटर रिलीज हुई थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद अब खब ...और पढ़ें

    स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनेंगे अनिल कपूर (Photo Credit: Instagram)
    स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनेंगे अनिल कपूर (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनिल कपूर इन दिनों फिल्म 'एनिमल' और 'फाइटर' में अपने दमदार अभिनय को लेकर तारीफें बटोर रहे हैं। इन फिल्मों में काम करने के बाद अब खबरें आ रही है कि वह जल्द ही यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसे में अगर यह सच होता है, तो सलमान खान, ऋतिक रोशन के बाद अनिल कपूर भी इसमें शामिल हो जाएंगे।

    ये किरदार निभा सकते हैं अनिल कपूर

    पिछले काफी समय से यह खबरें आ रही है कि वाईआरएफ 'पठान' और 'टाइगर 3' जैसी हालिया रिलीज फिल्मों के साथ अब अपनी स्पाई यूनिवर्स फिल्मों का विस्तार करने जा रहा है। इसमें ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' और आलिया भट्ट की अनटाइटल्ड थ्रिलर मूवी भी पाइपलाइन में हैं।

    यह भी पढ़ें: Alia Bhatt की फिल्म में विलेन का रोल निभाएंगे Bobby Deol? 'एनिमल' एक्टर स्पाई यूनिवर्स का बनेंगे हिस्सा

    अब इस फिल्म को लेकर यह अपडेट आ रहा है। दरअसल, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, आलिया की फिल्म में अनिल कपूर रॉ चीफ की भूमिका निभा सकते हैं। खबर के मुताबिक, अनिल कपूर वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में शामिल हो गए हैं और अब वह गिरीश कर्नाड की जगह लेते हुए रॉ चीफ की भूमिका निभाने वाले हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    बता दें कि एक्शन से भरपूर इस थ्रिलर फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ भी नजर आएंगी, जिसका निर्देशन शिव रवैल करने वाले हैं।

    अनिल कपूर का वर्क फ्रंट

    अनिल कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिनेता इसी साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'फाइटर' में कैमियो करते हुए दिखाई दिए थे। उस मूवी में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अहम भूमिका में नजर आए थे। वहीं, इस फिल्म के बाद अब अभिनेता जल्द कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में दिखाई देने वाले हैं। फैंस उनकी इस मूवी का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं, जो इसी साल के आखिर में रिलीज हो सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Alia Bhatt और Sharvari Wagh की स्पाई यूनिवर्स फिल्म पर बड़ा अपडेट? YRF के CEO ने दी जानकारी