Welcome 3 से पहले चौथे पार्ट पर आई गुड न्यूज, फिल्म में इन पुराने किरदारों की होगी री-एंट्री?
वेलकम फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। वेलकम 3 की रिलीज से पहले, वेलकम 4 की स्क्रिप्टिंग शुरू हो गई है। मिड-डे के अनुसार, फिरोज और उनकी टी ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आईकॉनिक फिल्म फ्रेंचाइजी वेलकम (Welcome) के फैंस के लिए अच्छी खबर है। साल 2007 में आई इस कॉमेडी फिल्म में मल्टी स्टार एक्टर्स ने काम किया था और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था। वहीं इसका पार्ट 3 भी बहुत जल्द रिलीज होने वाला है।
अब पार्ट 3 से पहले इसके चौथे पार्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की तीसरी इंस्टालमेंट वेलकम टू द जंगल आने वाले 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं इसके थिएटर में एंट्री करने से पहले मेकर्स ने इसके चौथे पार्ट को लेकर खास प्लान बनाया है।
-1772965703509.jpg)
यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle: 3 साल से अटकी फिल्म को मिली हरी झंडी, 'वेलकम टू द जंगल' की नई रिलीज डेट आउट
वेलकम 4 को लेकर आया अपडेट
वेलकम टू द जंगल का एक गाना शूट होने को बचा है और फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में चौथे पार्ट की अपडेट ने फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी है। मिड-डे ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा, “फिरोज और उनके राइटर्स की टीम 'वेलकम 4' की स्क्रिप्ट लिख रही है। यह अपने एडवांस स्टेज में है।” इसमें नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल की वापसी होगी। सूत्र ने आगे बताया, “वेलकम 4 की स्क्रिप्ट तीनों किरदारों को ध्यान में रखकर लिखी जा रही है ताकि वो आसानी से इसमें ढल जाएं। इस बार की कहानी बिल्कुल अलग होगी।”
-1772965676994.jpg)
हाल ही में अनिल कपूर ने भी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था, ''सबसे पहले तो अक्षय साहब के साथ ये फिल्म की थी वेलकम 1, फिर 2 में ये नहीं थे, फिर 3 में मुझे निकल दिया और वेलकम 4 हम फिर साथ में करेंगे।''
खबरें और भी
याद रह गए ये किरदार
इस फिल्म में कुछ ऐसे किरदार थे जिन्हें भुला पाना मुश्किल है। उदय शेट्टी और मजनू भाई के रोल अपने आप में आईकॉनिक थे, जिन्हें अनिल कपूर और नाना पाटेकर ने निभाया था। उनका ह्यूमर और केमिस्ट्री बेहद मजेदार थी। आज भी लोगों इसे मिस करते हैं। परेश रावल ने मूवी में डॉ. घुंघरू का किरदार निभाया था। फिल्म को कौन डायरेक्ट करेगा और अन्य कलाकारों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।