विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Anil Kapoor ने पत्नी सुनीता कपूर को लेकर दिया शॉकिंग बयान, बोले- जो फिल्म पसंद आती है वो फ्लॉप हो...

Published: Tue, 17 Feb 2026 02:42 PM (IST)

80 के दशक के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने हाल ही में अपनी पत्नी सुनीता कपूर को लेकर एक शॉकिंग ...और पढ़ें

अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. पत्नी सुनीता को फिल्म दिखाने से डरते हैं अनिल

  2. अनिल कपूर को सताने लगता है इस बात का डर

  3. आने वाले समय में रिलीज होगी अभिनेता की ये फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टिंग करियर की शुरुआत के कुछ सालों बाद अभिनेता अनिल कपूर ने सुनीता कपूर संग शादी रचाई। अपनी पत्नी को लेकर अनिल कई मौके पर खुलकर बातचीत करते हुए भी नजर आएं हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने सुनीता को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जो हर किसी को सरप्राइज कर रहा है। 

अनिल कपूर के मुताबिक उनकी जो फिल्म वाइफ सुनीता को पसंद आती है, वो अक्सर फ्लॉप हो जाती है। ऐसा उन्होंने क्यों कहा आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-

अनिल को सताता है इस बात का डर

फिल्मों को लेकर हर किसी की पसंद अलग होती है। साल 1991 में प्रदर्शित अनिल कपूर और श्रीदेवी अभिनीत फिल्म लम्हे टिकट खिड़की पर सफल नहीं हो पाई थी, हालांकि यह फिल्म अनिल की पत्नी सुनीता कपूर को बहुत पसंद आई थी। अनिल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा-

यह भी पढ़ें- Nayak के बाद अनिल कपूर के पास आया था कई पॉलिटिकल पार्टीज का न्यौता, बोले- 'ये मेरे अंदर...'

anilkapoor

मेरी जिंदगी में सुनीता का बहुत योगदान है। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मेरी कितनी फिल्में हिट हुई और कितनी नहीं। मेरी फिल्मों में उनकी पसंदीदा फिल्म लम्हे है। उन्हें वो फिल्म बहुत पसंद आई थी। इसलिए कभी-कभी जब उन्हें फिल्म अच्छी लगती है तो मुझे डर लगता है कि पता नहीं फिल्म चलेगी भी या नहीं।

lamhe

इस तरह से अनिल कपूर ने अपनी पत्नी को लेकर शॉकिंग बयान दिया है। बता दें कि सुनीता ने बुरे वक्त में अनिल का बखूबी साथ दिया है और उनको एक सुपरस्टार बनाने में अहम योगदान दिया है। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अनिल ने बताया था कि जब उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, तब सुनीता ने उनके खर्चे भी उठाए थे। 

इस मूवी में नजर आएंगे अनिल कपूर

80 के दशक में आई फिल्म वो सात दिन से अपने एक्टिंग करियर का आगाज करने वाले अनिल कपूर आने वाले समय में फिल्म सूबेदार (Subedaar) में नजर आएंगे। हाल ही में इस मूवी का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया।  हालांकि, अभिनेता की ये मूवी सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर 5 मार्च 2026 को ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- Subedaar Teaser: राउडी अवतार में लौटे 69 साल के अनिल कपूर, दमदार लुक ने खींचा फैंस का ध्यान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।