विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सभी लोग खुश...', Animal फिल्म के डायलॉग पर ट्रोल हुई थीं Rashmika Mandanna, 4 महीने बाद एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Published: Thu, 04 Apr 2024 06:20 PM (IST)

साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर ...और पढ़ें

एनिमल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Photo Credit: Instagram)
एनिमल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' बीते साल 2023 में रिलीज हुई थी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। कुछ लोगों ने इस मूवी को काफी पसंद किया, तो कुछ लोगों को यह फिल्म पसंद नहीं आई और इसके कई सीन पर विवाद भी हुए।

इसके साथ ही इस मूवी के स्टार्स और सबसे ज्यादा रश्मिका मंदाना को जमकर ट्रोल किया गया था। उनके करवा चौथ वाले सीन को देख कर कहा गया कि उसमें बोला हुआ एक्ट्रेस का डायलॉग समझ नहीं आया था। अब फिल्म की रिलीज के चार महीने बाद एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Teaser: तांडव करने को बेचैन पुष्पा राज, फिल्म की टीजर रिलीज डेट से उठा पर्दा, अल्लू अर्जुन छाने को तैयार

सीन को बनाने में लगी थी मेहनत

अब हाल ही में, रश्मिका मंदाना एक्ट्रेस नेहा धूपिया के शो में दिखाई दीं। इस दौरान उन्होंने फिल्म को लेकर काफी बात भी की। रश्मिका ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए बताया कि करवा चौथ वाले सीन को करने में कितनी मेहनत लगी थी। 9 मिनट लंबे सीक्वेंस की शूटिंग के बाद सभी लोग खुश थे और उन्होंने कहा कि उन्हें भी लगा कि यह शानदार ढंग से हो गया है।

ट्रोलिंग पर बोलीं एक्ट्रेस

रश्मिका ने ट्रोलिंग पर बात करते हुए कहा कि मुझे लोगों द्वारा महिलाओं को उनके शरीर को लेकर ट्रोल करना पसंद नहीं है। वह मुझे मेरी फिल्मों, सिनेमा, फिल्म में मेरे डायलॉग बोलने पर मेरे चेहरे के बारे में ट्रोल कर रहे हैं। मुझे पता है प्रदर्शन कैसा था, क्योंकि मैंने 5 महीने पहले ही इसे किया था।

इसके आगे उन्होंने कहा कि करवा चौथ वाला सीन करीब 9 मिनट लंबा था। इस सीन को करते समय सेट पर मौजूद सभी लोगों को यह काफी पसंद आया था, लेकिन ट्रेलर आया उसी सीन के एक खास डायलॉग के लिए मुझे ट्रोल किया गया।

यह भी पढ़ें: 'एनिमल' के बाद फिर साथ आए Ranbir Kapoor-Rashmika Mandana, 'रणविजय' का अतरंगी अंदाज देख हंसते-हंसते लोटपोट हुए फैंस

उस समय मैंने सोचा, मैंने 9 मिनट लंबा सीन किया और सेट पर सभी को यह पसंद आया, लेकिन अब लोग इसके लिए मुझे ट्रोल कर रहे हैं। तो क्या मैं बुलबुले में रह रही हूं, क्योंकि आप जानते हैं कि आपने क्या शूट किया है, लेकिन वह लोग नहीं जानते। बता दें कि एनिमल ने दुनिया भर में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।