Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rashmika Mandanna ने खुलेआम विजय देवरकोंडा को बुलाया 'डार्लिंग', एक्टर ने भी दे डाला 'क्यूट' रिएक्शन

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 03:27 PM (IST)

    Family Star विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की आगामी फिल्म है जो अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फैमिली स ...और पढ़ें

    रश्मिका के पोस्ट पर विजय देवरकोंडा ने किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रश्मिका के पोस्ट पर विजय देवरकोंडा ने किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. रश्मिका मंदाना ने की विजय देवरकोंडा की तारीफ
    2. रश्मिका के पोस्ट से खुश विजय ने किया रिएक्ट
    3. फैमिली स्टार में मृणाल ठाकुर के साथ नजर आएंगे विजय

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Family Star Movie: रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। भले ही दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन उनका क्लोज बॉन्ड फैंस को सोचने पर मजबूर कर ही देता है। 

    खैर, रिलेशनशिप को तो पता नहीं लेकिन रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों एक-दूसरे को बेस्ट फ्रेंड कहते हैं। विजय और रश्मिका एक-दूजे को चीयर करना भी नहीं भूलते हैं। हाल ही में, रश्मिका ने भी 'खुशी' एक्टर को चीयर किया है।

    रश्मिका मंदाना ने विजय को बुलाया डार्लिंग

    हाल ही में, विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म फैमिली स्टार का ट्रेलर रिलीज किया गया है। लोगों ने फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद किया। रश्मिका को भी विजय की फिल्म का ट्रेलर भा गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है। 'एनिमल' एक्ट्रेस ने एक्स पर फैमिली स्टार का ट्रेलर रीशेयर किया और कैप्शन में लिखा, "मैं फैमिली स्टार के लिए डार्लिंग परशुराम और विजय देवरकोंडा को सबसे अच्छे की बधाई देती हूं।"

    विजय देवरकोंडा ने किया रिएक्ट

    रश्मिका मंदाना ने आगे लिखा, "यह 5 अप्रैल को आ रहा है। मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं। आप लोगों के हाथ में निश्चित रूप से एक विजेता है। मृणाल ठाकुर, ऑल द बेस्ट माय लव।" रश्मिका के इस पोस्ट पर विजय देवरकोंडा ने कमेंट किया है। उन्होंने पिंक हार्ट इमोजी के साथ लिखा, "सबसे क्यूट।"

    Vijay Deverakonda

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna ने चुराई 'ब्वॉयफ्रेंड' Vijay Deverakonda की ये चीज? तस्वीर देख सातवें आसमान पर पहुंचे फैंस

    विजय देवरकोंडा की फिल्म फैमिली स्टार का निर्देशन परशुराम ने किया है। फैमिली ड्रामा में मृणाल और विजय की जोड़ी जमी है। दोनों की ये फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

    यह भी पढ़ें- 'अब समय आ गया है कि...' नॉर्थ वर्सेज साउथ की बहस में कूदीं Rashmika Mandanna, बोल गईं इतनी बड़ी बात