विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal: बॉबी देओल के किरदार से उठा पर्दा, जानें 'एनिमल' में बने हैं रणबीर कपूर के सौतेल भाई या गूंगे विलेन

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Thu, 30 Nov 2023 11:58 PM (GMT+05:30)

Animal Actor Bobby Deol फिल्म एनिमल के ट्रेलर रिलीज के बाद दर्शकों ने बॉबी देओल के किरदार को लेकर कई ...और पढ़ें

एनिमल में बॉबी देओल के किरदार से उठा पर्दा, (X Image)
एनिमल में बॉबी देओल के किरदार से उठा पर्दा, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फिल्म के ट्रेलर ने ऐसी धूम मचाई कि, लोगों के लिए इंतजार कर पाना मुश्किल हो गया। अब फिल्म के उस राज से पर्दा उठ गया है, जिसे लेकर पिछले कई दिनों से लगातार चर्चा हो रही थी।

एनिमल की स्टारकास्ट में कई बड़े नाम शामिल है, इनमें एक नाम बॉबी देओल का है। फिल्म के ट्रेलर और टीजर में बॉबी को ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं दिया गया, ताकि लोगों के बीच उनके किरदार को लेकर सस्पेंस बना रहे।

यह भी पढ़ें- Animal vs Sam Bahadur: 'एमिनल' और 'सैम बहादुर' के बीच टक्कर है तगड़ी, जानें कौन किस पर पड़ेगा भारी?

बॉबी देओल बने एनिमल की हाइलाइट

एनिमल के ट्रेलर रिलीज के बाद दर्शकों ने बॉबी देओल के किरदार को लेकर कई अनुमान लगाए। किसी ने कहा कि वो फिल्म में नरभक्षी का रोल निभा रहे हैं, तो कही खबर आई कि बॉबी देओल फिल्म में एक गूंगे का किरदार निभा रहे है और उन्हें एक भी डायलॉग नहीं दिया गया है। इसके अलावा ये भी कहा गया कि एनिमल में बॉबी देओल, रणबीर कपूर के सौतेले भाई की भूमिका निभा रहे हैं।

सच आया आखिर सामने

एनिमल को लेकर इन सारे अनुमानों का सच अब सामने आ गया है। फिल्म के डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी ने खुद बॉबी देओल के किरदार से पर्दा उठाया है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रेडिट पर डायरेक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इन सभी थ्योरी को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि बॉबी देओल एनिमल में न तो रणबीर कपूर के सौतेले भाई बने और न ही फिल्म में गूंगे का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने बस इतना खुलासा किया कि बॉबी देओल, एनिमल में विलेन का किरदार निभा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Animal Advance Booking: रिलीज के पहले ही करोड़ों में पहुंची 'एनिमल' की कमाई, 2 लाख के ज्यादा टिकटें हुई सोल्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।