Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vicky Jain संग रोमांटिक हुईं Ankita Lokhande, शेयर कर डाली बेडरूम की तस्वीरें

    Updated: Thu, 11 Apr 2024 04:48 PM (IST)

    अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) को हाल ही में बिग बॉस 17 में देखा गया था। लोगों ने इस जोड़ी को खूब पसंद किया। शो से बाहर आन ...और पढ़ें

    Ankita Lokhande And Vicky Jain (Photo Credit Instagram)
    Ankita Lokhande And Vicky Jain (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. विक्की और अंकिता का रोमांस
    2. देर रात मनाई छठी एनिवर्सरी
    3. कपल ने दिखाया बेडरूम का नजारा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  टीवी इंडस्ट्री का फेमस कपल अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। अंकिता ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वह पति संग रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें बेडरूम की हैं, जो इस कपल ने बिना किसी झिझक के सोशल मीडिया पर साझा कर दी है।

    यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस से अब बिजनेसवुमन बनेंगी Ankita Lokhande, पति विक्की जैन संग बटाएंगी हाथ, जानें क्या है सच

    रोमांटिक हुए अंकिता और विक्की

    ये कपल आज अपनी पहली डेट की छठी एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहा है, जिसे उन्होंने कुछ इस अंदाज में सेलिब्रेट किया। तस्वीरों में ये कपल सुहागरात की सेज की तरह सजे हुए बेड पर रोमांटिक होता नजर आ रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

    6 साल पहले शुरू की थीं डेटिंग

    सुशांत सिंह राजपूत संग ब्रेकअप के बाद अंकिता ने आज ही के दिन विक्की जैन को हां कहा था। सालों तक एक-दूजे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2021 में शादी की। फोटो में दोनों ने व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में विक्की और अंकिता केक भी काटते नजर आ रहे हैं।

    इसके कैप्शन में अंकिता ने लिखा है- कल रात हमने 'हमारी पहली डेट के 6 साल पूरे होने का जश्न मनाया।  हमें अभी भी यकीन नहीं है कि हम यहां कैसे पहुंचे,  लेकिन हमें ये प्यार बहुत पसंद है।

    2021 में अंकिता और विक्की ने की थी शादी

    बता दें, अंकिता लोखंडे और विक्की कौशल ने 14 दिसंबर 2021 में शादी रचाई थी। सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने मुंबई में ग्रैंड वेडिंग की थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Amrapali: कौन हैं शाही नगर वधू आम्रपाली? जिसका किरदार निभाने वाली हैं 'पवित्र रिश्ता' अभिनेत्री अंकिता लोखंडे