Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'Dhurandhar ने 1000 करोड़ का थप्पड़ मारा...' फिल्मों को प्रोपेगेंडा बताए जाने पर भड़के Anupam Kher, क्या बोले एक्टर?

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 04:07 PM (IST)

    एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने कहा कि अब वे इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते कि उनकी फिल्में प्रोपेगेंडा हैं। ...और पढ़ें

    श्री राम जन्मभूमि में नजर आएंगे एक्टर

    श्री राम जन्मभूमि में नजर आएंगे एक्टर

    HighLights

    1. श्री राम जन्मभूमि में नजर आएंगे एक्टर

    2. धुरंधर को प्रोपेगैंडा बताने वालों पर भड़के एक्टर

    3. द कश्मीर फाइल्स पर लगा था प्रोपेगैंडा लेबल 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर अनुपम खेर ने अपनी फिल्मों को 'प्रोपेगेंडा' बताने वाले आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा है कि अब ऐसी आलोचनाओं का उन पर कोई असर नहीं पड़ता। अनुपम खेर ने द कश्मीर फाइल्स और धुरंधर को प्रोपेगैंडा बताए जाने पर भी रिएक्शन दिया।

    धुरंधर को प्रोपेगेंडा बताए जाने पर क्या बोले एक्टर?

    एक इंटरव्यू में एक्टर ने फिल्मों को प्रोपेगेंडा का लेबल दिए जाने वाली बात पर कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) और 'धुरंधर' (Dhurandhar) दोनों को ही प्रोपगैंडा करार दिया गया था, लेकिन उन्होंने तर्क दिया कि 'धुरंधर' की कथित 1,000 करोड़ रुपये की बॉक्स ऑफिस कमाई उसके आलोचकों के लिए '1,000 करोड़ रुपये का तमाचा' है।

    anupam kher (5)

    अपनी हाल की कुछ फिल्मों की आलोचना पर बात करते हुए खेर ने कहा कि अब वे उन लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देते जो इन फिल्मों को प्रोपेगैंडा बताते हैं।

    यह भी पढ़ें- रिटायरमेंट की खबर पर Anupam Kher ने लगाई डेविड धवन की डांट, बोले- 'तुम कौन होते हो तय करने वाले...'

    प्रोपेगेंडा पर बात करने वालों को कहा धोखेबाज

    71 साल के एक्टर ने कहा, 'जो लोग चीजों को प्रोपेगेंडा कहते हैं, मैंने उन पर प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया है। वे दुनिया के सबसे बड़े धोखेबाज हैं। वे ऐसे लोग हैं जो फाइव-स्टार होटल में बैठकर शैंपेन पीते हुए भारत में गरीबी की बातें करते हैं। इसलिए, मुझे उनकी कोई परवाह नहीं है'।

    anupam kher (1)

    फिल्मों की कमर्शियल सफलता देती है जवाब

    खेर ने बताया कि 'द कश्मीर फाइल्स' और 'धुरंधर' जैसी फिल्मों को भी प्रोपेगेंडा करार दिया गया, लेकिन उन्होंने कहा कि इनकी कमर्शियल सफलता ही सब कुछ बयां करती है। उन्होंने कहा, 'इन लोगों के साथ दिक्कत यह है कि उन्हें नहीं पता कि मेरे साथ क्या करना है और मैं कोई धर्मयुद्ध करने वाला बिल्कुल नहीं हूं'।

    खबरें और भी

    dhurandhar (22)

    पीएम मोदी पर बनी फिल्म क्यों नहीं हुई सफल?- अनुपम खेर

    यह बताते हुए कि वह इस लेबल से क्यों सहमत नहीं हैं, खेर ने कहा कि अगर सिर्फ प्रोपेगेंडा से सफलता की गारंटी मिलती, तो हर वह फिल्म जिसका कोई एजेंडा होता, ब्लॉकबस्टर बन जाती। उन्होंने कहा, 'अगर यही लॉजिक है तो विवेक ओबेरॉय की PM मोदी बायोपिक पर बनी फिल्म सुपरहिट होनी चाहिए'। अनुपम ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि एक फिल्म की सक्सेस आखिर में इस बात पर डिपेंड करती है कि वह ऑडियंस को पसंद आती है या नहीं।

    अनुपम खेर का वर्कफ्रंट

    अनुपम खेर (Anupam Kher) अपकमिंग फिल्म श्री राम भूमि में नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट को कामाख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने हाल ही में द केरला स्टोरी 2 डायरेक्ट की थी। फिल्म में ऋत्विक भौमिक और अमृता खानविलकर भी हैं। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में खोसला का खोसला 2 भी है।

    यह भी पढ़ें- 'कुछ लोगों की गलत हरकतों से कम नहीं होगी राम मंदिर की गरिमा'; अयोध्या में बोले अनुपम खेर