विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देसी जॉनर की फिल्मों से बॉक्स ऑफिस के सरताज बने Anurag Kashyap, नेशनल अवॉर्ड जीतकर भी कर चुके हैं नाम

Published: Mon, 09 Sep 2024 09:39 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2024 12:00 PM (IST)

बॉलीवुड में हर तरह के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हैं। यहां फैंस रोमांस दिखाने वाले करण जौहर (Karan Johar) हैं तो उसी रोमांस ...और पढ़ें

डायरेक्टर प्रोड्यूसर और एक्टर अनुराग कश्यप बर्थडे
डायरेक्टर प्रोड्यूसर और एक्टर अनुराग कश्यप बर्थडे

HighLights

  1. 'पांच' से अनुराग कश्यप ने बतौर निर्देशक किया डेब्यू
  2. मनोज बाजपेयी, कंगना रनौत के साथ किया है काम
  3. अनुराग कश्यप की फिल्मों का अलग ही है फैन बेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anurag Kashyap Birthday: डार्क और वायलेंट थीम वाली फिल्में बनाने के लिए फेमस अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की सिनेमा की अपनी ही एक दुनिया है। उनकी फिल्में सलमान, शाह रुख जैसे बड़े स्टार्स को लेकर नहीं बनतीं, लेकिन जो बनती हैं, उसका कमाल बॉक्स ऑफिस पर इन सुपरस्टार्स की मूवीज से कम भी नहीं लगता। 

10 सितंबर, 1972 को गोरखपुर में जन्में अनुराग कश्यप की फिल्मी जर्नी एक रोलर कोस्टर राइड की तरह रही है। वह 90 के दशक से हिंदी सिनेमा में एक्टिव रहे हैं और इस लाइन में भीड़ से हटकर अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने मेहनत भी कुछ कम नहीं की। अपनी फिल्मों में अलग-अलग तरह के कॉम्पलेक्स कैरेक्टर्स डालने के लिए माहिर अनुराग कश्यप बी टाउन के समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म निर्माता में से एक हैं। 

एक्टिंग में आजमा चुके हैं हाथ

अनुराग कश्यप की पहचान वैसे तो निर्देशक और निर्माता के तौर पर ज्यादा है, लेकिन वह एक्टिंग में भी अपना हुनर दिखा चुके हैं। उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दिकी की 'हड्डी' में प्रमोद अहलावत नाम के विलेन का किरदार निभाया था। इसके अलावा भी वह कुछ मूवीज में साइड रोल कर अपनी अदाकारी का हुनर दिखा चुके हैं। बहरहाल इस पोस्ट में हम बात करेंगे अनुराग कश्यप की टॉप 5 फिल्मों की, जिसने बॉक्स ऑफिस का गणित ही हिला डाला था। आज एक्टर का जन्मदिन है। ऐसे में हम आपको उनकी पांच उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसने उन्हें मालामाल कर दिया।

गैंग्स ऑफ वासेपुर (2012)

अनुराग कश्यप की बेस्ट फिल्मों की शुरुआत 2012 में आई 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से ही होती है। यह उनकी पहली फिल्म है, जिसने न सिर्फ उन्हें एक सक्सेसफुल डायरेक्टर के तौर पर स्थापित किया, बल्कि उन्हें जबरदस्त नाम और शोहरत भी दी। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि इंडियन सिनेमा की टॉप क्लास फिल्मों में से एक मानी जाती है।

इस फिल्म की कहानी धनबाद में रहने वाले दो कोल माफियाओं पर आधारित है, जिनके परिवार के बीच सालों से दुश्मनी है। फिल्म खून खराबे, भ्रष्टाचार और वायलेंस के कंटेंट से भरपूर है, जिसने रिलीज के बाद कई अवॉर्ड अपने नाम किए।

अगली (2014)

'अगली' अनुराग कश्यप की डायरेक्टोरियल वह मूवी है, जिसने लोगों को सोचने पर तक मजबूर कर दिया। इस मूवी का प्लॉट एक नवजात बच्चे के किडनैप होने से शुरू होता है। फिल्म में समाज में रह रहे लोगों के बीच किसी भी बात को लेकर जलन और घमंड होने जैसी चीज भी दिखाई गई है, जो एक तरह से उन्हें ही खोखला बना रही होती है। अनुराग कश्यप की इस मूवी में आलिया भट्ट ने कैमियो किया था।

रमन राघव 2.0 (2016)

'रमन राघव 2.0' अनुराग कश्यप द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई साइकोलॉजिल थ्रिलर फिल्म है। ये फिल्म एक तरह से सीरियल किलर रमन राघव के जीवन पर ही आधारित है, जिसने 1960 में मुंबई में हमला किया था। अनुराग कश्यप के क्राफ्ट को लेते हुए देखें, तो ये मूवी डार्क और डिस्टर्बिंग है, जो कि अच्छे और बुरे के बीच फर्क भी बताती है।

मनमर्जियां (2018)

मनमर्जियां फिल्म को तापसी पन्नू और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के करियर की बेस्ट मूवीज में से एक बताया जाता है। ये फिल्म शादी से पहले तापसी के विक्की और शादी के बाद अभिषेक बच्चन के वेल मैनर्ड नेचर वाले किरदार से प्यार करने की कहानी है। फिल्म का जो टाइटल है, कहानी भी उसी हिसाब से है कि मनमर्जी करते हुए हर किरदार अपनी जिंदगी जीता है। 

देव डी (2009)

'देव डी' जब रिलीज हुई थी, तब बहुत से लोगों को पहली बार में ये मूवी कुछ खास समझ नहीं आई। लेकिन वर्थ ऑफ माउथ के फायदे ने इस मूवी को थिएटर्स में ऑडियंस भी खूब दिए। यह फिल्म देवदास नॉवेल की मॉर्डन अडॉप्शन स्टोरी है, जिसमें कल्कि कोचलिन, माही गिल और अभय देओल लीड रोल में नजर आए।

'देव डी' फिल्म की कहानी उस व्यक्ति की है, जिसे शादीशुदा महिला से प्यार हो जाता है। फिल्म को 27 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था, जिसमें से 12 श्रेणी (फिल्मफेयर, अप्सरा फिल्म प्रोड्यूसर्स गिल्ड अवॉर्ड, आदि) में फिल्म ने अवॉर्ड अपने नाम किया। 

इस फिल्म ने जीता नेशनल अवॉर्ड

डायरेक्टर के अलावा अनुराग कश्यप ने प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम किया है। उन्होंने 2014 में आई कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की 'क्वीन' को-प्रोड्यूस की थी। इस फिल्म के लिए अनुराग को बेस्ट एडिटिंग का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। साथ ही इस मूवी ने नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: स्टार्स के खर्चों पर अब बोले बॉलीवुड के 'बैडमैन' गुलशन ग्रोवर, कहा- 'इस मुद्दे को बेवजह तूल दे रहे निर्माता'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।