Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pahalgam में आतंकी हमला, दो दिन पहले यहीं से हनीमून मनाकर लौटीं हैं Anurag Kashyap की बेटी, बोलीं- 'शॉक्ड हूं'

    Updated: Wed, 23 Apr 2025 04:25 PM (IST)

    अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्मीर हमले से बस दो दिन पहले अपने पति शेन ग्रिरोयर के साथ कश्मीर की सैर पर थीं। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कई तस्व ...और पढ़ें

    अनुराग कश्यप की बेटी आलिया (Photo: Instagram)
    अनुराग कश्यप की बेटी आलिया (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. आलिया कश्यप ने शेयर की इंस्टा स्टोरी
    2. सेकेंड हनीमून पर कश्मीर में थी आलिया
    3. अनुराग कश्यप की बेटी हैं आलिया

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बॉलीवुड, टॉलीवुड समेत कई सितारे इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं।

    अनुराग कश्यप की बेटी भी गई थी घूमने

    वहीं दो दिन पहले कश्मीर से लौटीं अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप को भी जब इसके बारे में पता लगा तो वो बहुत दुखी हो गईं। उनके साथ इम्तियाज अली की बेटी इदा अली भी छुट्टियां मनाने गईं थीं। दोनों काफी अच्छी दोस्त हैं। मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से वो शॉक में हैं। इदा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में पीड़ित परिवार के प्रति शोक जताते हुए एक संदेश लिखा,"मेरा दिल सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए दुखी है।" इसी के साथ उन्होंने एक टूटे हुए दिल वाला इमोजी भी बनाया।

    यह भी पढ़ें: ब्राह्मणों पर विवादित बयान देकर पछताए Anurag Kashyap, परिवार-दोस्त भी खफा, बोले- 'मैं गुस्से में मर्यादा...'

    View this post on Instagram

    A post shared by aaliyah (@aaliyahkashyap)

    आलिया ने जाहिर किया गुस्सा

    आलिया हाल ही में अपने दूसरे हनीमून से लौटी हैं। इसके दो दिन पहले वो कश्मीर घूमने गई थीं। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी पोस्ट कर दुख जताया है। आलिया ने लिखा- 'हद है, ये पागलपन है। हम बस 2 दिन पहले ही उस जगह पर थे। मैं उन लोगों की सलामती की दुआ करती हूं जो हमले में घायल हुए हैं और जिनके परिवार इस क्षति से जूझ रहे हैं। ये दिल तोड़ देने वाला है।'

    अपने दूसरे हनीमून पर हैं आलिया

    आलिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रगोइरे से 11 दिसंबर 2024 को शादी की थी। इसके बाद वो अपने सेकेंड हनीमून पर कश्मीर घूमने गई थीं।उन्होंने पहलगाम की अपनी यात्रा की कई तस्वीरें भी शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वो पति संग पहलगाम क वादियों में मौज-मस्ती करतीं और रोमांटिक होती नजर आई थीं। आलिया ने पहलगाम की फोटोज शेयर कर उसे धरती पर स्वर्ग बताया।

    यह भी पढ़ें: 'तुम्हारी तो आमदनी भी कम...' Anurag Kashyap के बयान पर बौखलाए Manoj Muntashir, खुलेआम दे डाला ये चैलेंज

    खबरें और भी