Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar की आलोचना पर Anurag Kashyap ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'वही कहा जो मुझे गलत लगा...'

    Updated: Sun, 15 Feb 2026 12:30 PM (IST)

    फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने आदित्य धर निर्देशित सुपरहिट फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) की तारीफ के साथ-साथ आलोचना भी की थी। धुरंधर को लेकर अ ...और पढ़ें

    धुरंधर की आलोचना पर अनुराग कश्यप का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    धुरंधर की आलोचना पर अनुराग कश्यप का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर (Dhurandhar) खूब चर्चा में रही। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर तगड़ा क्रेज दिखा। बॉक्स ऑफिस पर धांसू कलेक्शन हुआ। यह हाइएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बन गई।

    राम गोपाल वर्मा, आलिया भट्ट, करण जौहर समेत कई स्टार्स और फिल्ममेकर्स ने धुरंधर की तारीफ की। मगर कुछ क्रिटिक्स और जानी-मानी हस्तियों ने फिल्म की आलोचना भी की। अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) भी उन्हीं में से एक थे।

    अनुराह कश्यप ने की थी धुरंधर की आलोचना

    अनुराग कश्यप ने धुरंधर की तारीफ के साथ-साथ इसके कुछ डायलॉग्स की आलोचना की। अब उन्होंने एक्टर्स के फैन क्लब्स से फिल्म क्रिटिक्स को मिलने वाले नेगेटिव रिव्यू के खिलाफ बात की है। उनका कहना है कि फैन क्लब्स का बैकलैश 'सोशल मीडिया कंस्ट्रक्ट' है।

    धुरंधर की वजह से क्रिटिक्स पर हुआ हमला

    अनुराग कश्यप ने फिल्म क्रिटिक सुचारिता त्यागी के साथ बातचीत में सोशल मीडिया क्रिटिजिस्म को लेकर बात की। उन्होंने कहा, "यह बैकलैश वाली बात फिर से सोशल मीडिया की बनाई हुई है। द न्यू यॉर्कर में एक बढ़िया आर्टिकल था कि कैसे साउथ में हीरो बनाने के लिए फैन क्लब बनाए गए। इसमें से बहुत कुछ ऑर्गेनिक नहीं है। मुझे सच में लगता है कि यह ऑर्गेनिक नहीं है। मैं हाल ही की एक फिल्म धुरंधर के बारे में बात करूंगा। जिस तरह से सब पर अटैक किया गया, वह अनावश्यक था।"

    यह भी पढ़ें- 'प्रोपेगेंडा डायलॉग,' रणवीर सिंह की Dhurandhar पर अनुराग कश्यप ने ली चुटकी, डायरेक्टर पर भी साधा निशाना

    Anurag Kashyap

    धुरंधर के लिए अनुराग को मिली ट्रोलिंग

    अनुराग कश्यप ने आगे कहा, "किसी ने मुझसे कॉन्टैक्ट किया और कहा कि आपने क्रिटिक्स गिल्ड पोस्ट शेयर किया है। इंडस्ट्री से किसी ने शेयर नहीं किया। पर आपको धुरंधर में अच्छा भी लगा बहुत कुछ। मैंने वही कहा जो मुझे गलत लगा और मैंने यह भी कहा। जो चीज गलत है वो गलत है। मुझे कैसी लगी इसका मतलब यह नहीं है कि मैं अपनी राय किसी और पर थोपूंगा। तुम क्या देख रहे हो फिल्म में, वो तुम देख रहे हो। जो मैं देख रहा हूं, वो मैं देख रहा हूं।"

    यह भी पढ़ें- क्यों भारत में रिलीज नहीं हो रही Anurag Kashyap की कैनेडी? Cannes में मिला 7 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन

    खबरें और भी