यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anushka-Virat Photos: गणपति बप्पा की भक्ति में डूबे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, लेटेस्ट फोटो हुई वायरल
Anushka Sharma Virat Kohli Latest Photo बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया था। हाल ...और पढ़ें

HighLights
- अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की गणपति पूजा से फोटो वायरल
- अनुष्का और विराट के घर गणपति के दर्शन करने पहुंचीं नीति मोहन
- नीति मोहन ने अनुष्का और विराट के साथ शेयर की प्यारी फोटो
नई दिल्ली, जेएनएन। Anushka Sharma Virat Kohli Ganpati Pooja Photo: इन दिनों मुंबई शहर में गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है। कई बॉलीवुड सितारे ने भी अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया। बी-टाउन के फेवरेट कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के घर में भी बप्पा विराजे हैं। हाल ही में, गणेश पूजा से अनुष्का और विराट की एक फोटो सामने आई है।
अनुष्का-विराट के घर पहुंचीं नीति मोहन
हाल ही में, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर पर गणपति पूजा में सिंगर नीति मोहन (Neeti Mohan) और उनके पति-एक्टर निहार पांड्या पहुंचे। नीति ने अनुष्का और विराट के साथ एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। फोटो में गणपति बप्पा के साथ नीति अपने पति और अनुष्का-विराट के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। ये तस्वीर अब आग की तरह इंटरनेट पर फैल गई है।
फोटो में विराट और अनुष्का ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। विराट कोहली ने येलो कलर के कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहना था, जबकि बेबी पिंक कलर के अनारकली सूट में अनुष्का जच रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को चोकर सेट और खुले बालों से कम्प्लीट किया था। वहीं, नीति मोहन येलो सूट में कहर ढा रही थीं। उनके पति भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए।
नीति मोहन के पोस्ट पर अनुष्का शर्मा का कमेंट
नीति मोहन ने ये खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "बप्पा की दिव्य उपस्थिति और अंदर-बाहर से खूबसूरत अनुष्का शर्मा और विराट कोहली। गणपति बप्पा मोर्या।" इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अनुष्का ने हार्ट की इमोजी बनाई है।
खबरें और भी
अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म
अनुष्का शर्मा को आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ देखा गया था। उन्होंने 'कला' में कैमियो भी किया था। अब पांच साल बाद अनुष्का शर्मा बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' है, जो महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। अभी फिल्म की रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है।