Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anushka Sharma पति Virat Kohli के साथ लंदन में छुट्टियां मनाती आईं नजर, कपल की तस्वीर हुई वायरल

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 02:50 PM (IST)

    Anushka Sharma Virat Kohli Photo बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली इन दिनों लंदन में हॉलीडे एन्जॉय कर रहे हैं। अनुष्का ...और पढ़ें

    पति विराट कोहली के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहीं अनुष्का शर्मा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    पति विराट कोहली के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहीं अनुष्का शर्मा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. लंदन में घूमते दिखे अनुष्का-विराट
    2. लंच डेट से सामने आई अनुष्का-विराट की फोटो
    3. दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं अनुष्का

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anushka Sharma and Virat Kohli Photo: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ग्लैमर वर्ल्ड के चहीते कपल हैं। प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच अनुष्का को अपने पति व क्रिकेटर विराट कोहली के साथ लंदन में छुट्टियां एन्जॉय करते हुए देखा गया। हॉलीडे से कपल की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    वर्ल्ड कप मैच की हार के बाद पहली बार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को साथ में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया। बीते दिनों वर्ल्ड कप फाइनल हारने के बाद विराट कोहली बहुत उदास दिखे थे, उस दौरान अनुष्का ने उन्हें गले लगाकर हिम्मत दी थी। अब फाइनली दोनों को खुश लंदन में घूमते हुए देखा गया। 

    लंदन में घूमते दिखे अनुष्का और विराट

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों लंदन में हैं और विंटर वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में, कपल की लंदन से फोटो सामने आई है। वायरल हो रही तस्वीर में विराट और अनुष्का शेफ के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों विंटर आउटफिट में कूल लग रहे हैं। विराट ने स्वेटशर्ट और पैंट के साथ लॉन्ग जैकेट पहना है, वहीं अनुष्का जींस और लॉन्ग जैकेट में दिखाई दे रही हैं। कपल की ये फोटो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Anushka's Akshita🤍 (@anushkasharma5021)

    यह भी पढ़ें- पति Virat Kohli को फ्लाइंग किस दे रही थीं Anushka Sharma, एकटक निहारते रह गए Ranbir Kapoor; क्यूट फोटो वायरल

    क्या दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा?

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी 2021 को पहली बार माता-पिता बने थे। दोनों ने एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम वामिका कोहली है। कुछ समय से अनुष्का की सेकेंड प्रेग्नेंसी की चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि अनुष्का और विराट दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। हालांकि, दोनों में किसी ने भी इन खबरों पर मुहर नहीं लगाई है। वर्ल्ड मैच के दौरान अनुष्का शर्मा कई बार अपना बेबी बंप छुपाती हुई नजर आई थीं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- World Cup 2023: अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के कही दिल छू लेने वाली बात, शेयर की खूबसूरत फोटो