Virat Kohli का कैच छूटने पर Anushka Sharma का रिएक्शन हुआ वायरल, पति के नो-लुक सिक्स पर खिलखिलाईं एक्ट्रेस
RCB Vs CSK IPL Match: बीती रात को अनुष्का शर्मा आरसीबी और सीएसके का मैच के देखने स्टेडियम में मौजूद रहीं। इस दौरान विराट का कैच छूटने पर उनका रिएक्शन ...और पढ़ें
HighLights
अनुष्का शर्मा ने IPL मैच में विराट कोहली को चीयर किया
विराट का कैच छूटने पर अनुष्का का रिएक्शन वायरल हुआ
छक्का मारने पर अनुष्का के चेहरे पर खुशी और चमक दिखी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों भारत में हैं और IPL मैच के दौरान अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली (Virat Kohli) का हौंसला बढ़ा रही हैं।
विराट कोहली IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हैं। जब से IPL शुरू हुआ है, तभी से अनुष्का RCB का मैच देखने स्टेडियम में मौजूद रहती हैं। इस बीच विराट और अनुष्का का क्यूट मोमेंट कैमरे में कैद होना तो पक्का है।
विराट कोहली का कैच छूटने पर अनुष्का का रिएक्शन
बीती रात को RCB का चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच मैच था। यह मैच देखने स्टेडियम में अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। वह विराट को चीयर कर रही थीं। इसी दौरान एक मोमेंट कैमरे में कैद हुआ, जब विराट का कैच शिव दुबे ने छोड़ा तो अनुष्का ने जो रिएक्शन दिया, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
That reaction says it ALL 😭💔
— ND Sport (@SportsByND) April 5, 2026
Anushka Sharma watching THAT drop… 👀
When Shivam Dube put down Virat Kohli’s catch… the whole stadium felt it 💀
Some moments don’t need commentary…
faces say everything 😭🔥#AnushkaSharma #ViratKohli #ShivamDube #IPL #RCBvsCSK pic.twitter.com/SMeCuIq8Yh
दरअसल, शिवम दुबे ने जैसे ही विराट कोहली का कैच छोड़ा, CSK के प्लेयर्स के बीच सन्नाटा हो गया और अनुष्का शर्मा खुशी से उछल पड़ीं। यही नहीं, कैच छूटने के बाद विराट कोहली ने जब छक्का मारा था, तब एक्ट्रेस के चेहरे पर अलग ही चमक थी। वह विराट से इंप्रेस दिखाई दीं।
𝙏𝙝𝙚 𝙆𝙄𝙉𝙂 𝙙𝙤𝙚𝙨𝙣’𝙩 𝙚𝙫𝙚𝙣 𝙣𝙚𝙚𝙙 𝙩𝙤 𝙡𝙤𝙤𝙠 😮💨@imVkohli turns a good length into a maximum with ease 🤌#TATAIPL 2026 | #RCBvCSK | LIVE NOW 👉 https://t.co/2TGcMIndez pic.twitter.com/wQuV6oqesr
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 5, 2026
फ्लाइंग किस से शरमा गई थीं अनुष्का
इससे पहले भी अनुष्का शर्मा RCB के मैच में शामिल हुई थीं। इस दौरान विराट कोहली ने जीत के बाद अनुष्का को मैदान से ही फ्लाइंग किस दिया था जिसके बाद एक्ट्रेस शरमा गई थीं। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।
यह भी पढ़ें- 8 साल बाद Anushka Sharma का कमबैक! अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म में देंगी दीपिका पादुकोण को टक्कर?
खबरें और भी
अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म
अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछले 8 सालों से बड़े पर्दे से गायब हैं। मां बनने के बाद से ही एक्ट्रेस फिल्मों में नहीं आई हैं। उन्होंने झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग की थी, लेकिन फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है। इसके अलावा ऐसी भी खबर है कि अनुष्का अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म से कमबैक कर सकती हैं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।