Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने योगा पोज किया शेयर, फैंस बोले- सुपरफ्लेक्सिबल

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Sat, 21 Jan 2023 04:46 PM (GMT+05:30)

    अनुष्का शर्मा उनकी जिंदगी में योग के फायदे बताती आई हैं। अब एक्ट्रेस ने बेटी वामिका के रूम में योगा पोज करते हुए एक फोटो शेयर किया है। जिसे देखकर उनके ...और पढ़ें

    Anushka Sharma shared yoga poses, fans said - superflexible, picture credit- instagram
    Anushka Sharma shared yoga poses, fans said - superflexible, picture credit- instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Anushka Sharma: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा वैसे तो अपनी फिटनेस से लोगों के दिलों पर राज करती हैं, लेकिन हाल ही में उनकी एक तस्वीर देखकर लोग उनके कायल हो गए हैं। दरअसल अनुष्का ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो बेटी वामिका के रूम में योगा करते हुए नजर आ रही हैं। इसे देखकर उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स काफी पॉजिटिव रिस्पांस दे रहे हैं।

    अनुष्का ने पोस्ट शेयर कर दिखाया योगा पोज

    अनुष्का शर्मा ने योगा पोज देते हुए ये पोस्ट शेयर की है। बता दें कि एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के कैप्शन में दो इमोजी लगाए हैं। उनके पीछे वामिका के खिलौने भी नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पोस्ट में अपने योगा इंस्ट्रक्टर को भी टैग किया है।

    फैंस हुए इंप्रेस

    अनुष्का का वर्कआउट रूटीन देखकर उनके फैंस काफी इंप्रेस हैं। उनके पोस्ट में कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, 'वॉओ' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत बढ़िया, ये दिख सरल रहा है पर ये उतना सरल है नहीं। बहुत शानदार अनुष्का मैम।' वहीं एक फैन ने अनुष्का को 'सुपरफ्लेक्सिबल' बताया, वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, 'मेहनती मां'।

    View this post on Instagram

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

    'योग जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा' - अनुष्का

    अनुष्का शर्मा के वर्कआउट रूटीन में योग शामिल है। बता दें कि कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने योगा पर अपने विचार रखते हुए कहा था कि प्रेग्नेंसी से लेकर अब तक योग उनकी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा रहा है।

    खबरें और भी

    'चकदा' में आएंगी नजर

    अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस झूलन गोस्वामी के रोल में फिल्म चकदा में नजर आएंगी। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आखिरी बार अनुष्का फिल्म 'कला' में स्पेशल अपियरेंस में नजर आई थीं जिसमें उन्होंने 'बलमा घोड़े पे क्यों सवार है' पर परफार्म किया था।

    (प्रियंका जोशी)

    यह भी पढ़ें: Athiya Shetty और केएल राहुल की शादी की तैयारियां जोरों पर, सुनील शेट्टी के फार्म हाउस पर शुरू होगी रस्में

    यह भी पढ़ें: Twinkle Khanna: 'लोगों को पैरेंट्स बनने से पहले ट्रेनिंग लेनी चाहिए' : ट्विंकल खन्ना

    यह भी पढ़ें: Suniel Shetty House Inside Video: पहली बार सुनील शेट्टी ने दिखाई अपने आलीशान बंगले की झलक, हर कोना है बेहद खास