यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेटी वामिका संग स्पॉट हुए Anushka Sharma और विराट कोहली, लाडली की क्यूट वॉक-लम्बे बाल पर अटकी फैंस की निगाहें
Virat Kohli इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए न्यूयॉर्क में हैं। उनके साथ बीवी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके बच्चे वामिका व अकाय ...और पढ़ें

HighLights
- पत्नी अनुष्का और बच्चों संग न्यूयॉर्क में विराट कोहली
- विदेश से अनुष्का और विराट की बेटी का वीडियो वायरल
- टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूयॉर्क में हैं स्टार कपल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) चाहे लाख लाइमलाइट से दूर रहें, लेकिन फिर भी कहीं न कहीं से उनकी कैंडिड फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर लीक हो ही जाते हैं। इन दिनों स्टार कपल की नन्ही परी वामिका (Vamika Kohli) इंटरनेट पर अपनी क्यूटनेस से कहर ढहा रही हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 जनवरी 2021 को शादी के चार साल बाद एक बेटी का स्वागत किया था। वामिका के जन्म को 3 साल हो गये हैं, लेकिन इसके बावजूद कपल अपनी लाडली को लाइमलाइट से दूर रखता है। दोनों बेटी की तस्वीरें भी कम ही शेयर करते हैं। हालांकि, कभी-कभी सोशल मीडिया पर उनकी लाडली की कैंडिड फोटोज या वीडियो सामने आते ही धूम मचा देते हैं। हाल ही में, कुछ ऐसा ही हुआ है।
न्यूयॉर्क में स्पॉट हुए अनुष्का और विराट
इन दिनों न्यूयॉर्क में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) चल रहा है। विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ न्यूयॉर्क में हैं। मैच और प्रैक्टिस से फुरसत मिलने के बाद क्रिकेटर अपनी फैमिली को टाइम देना नहीं भूल रहे हैं। इस बीच न्यूयॉर्क के एक होटल से उनका अपनी बेटी के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वामिका की क्यूट वॉक ने खींचा ध्यान
विराट कोहली के फैन पेज से शेयर किये गये एक वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी नन्ही परी वामिका के साथ नजर आ रहे हैं। क्लिप में देखा जा सकता है कि स्टार कपल ने अपनी बेटी का एक-एक हाथ पकड़ रखा है और उसे चलाते हुए ले जा रहे हैं। व्हाइट टॉप और डेनिम जींस में वामिका क्यूट लग रही हैं। उनके लम्बे बाल चोटी में बंधे हुए हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- अकाय-वामिका संग न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम बिताते दिखे Anushka Sharma और विराट कोहली, इंटरनेट पर वायरल फोटो
वामिका की क्यूटनेस पर फिदा फैंस
वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "कुछ दिन पहले टीम होटल में विरुष्का और वामिका स्पॉट हुए थे।" तीन साल की वामिका की क्यूट वॉक ने फैंस का दिल जीत लिया है। एक यूजर ने हार्ट इमोजी के साथ लिखा, "उसका क्यूट वॉक।" एक और यूजर ने कहा, "बहुत क्यूट।" कुछ ने वामिका के क्यूट बाल को नोटिस किया। इस तरह लोग क्यूट वामिका पर प्यार लुटा रहे हैं।
A few days before Virushka and Vamika were spotted at the Team Hotel 🥰❤️ pic.twitter.com/kv6uBSPJti
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) June 7, 2024
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इसी साल फरवरी में दूसरे बच्चे के माता-पिता बने हैं। एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम अकाय है। वामिका की तरह कपल ने अकाय को भी लाइमलाइट से दूर रखा है।