Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेंगलुरु में डिनर डेट पर निकले विराट और Anushka Sharma, दोस्तों के साथ क्लिक की ये फोटो हुई वायरल

    Updated: Sun, 12 May 2024 09:51 AM (IST)

    Anushka Sharma जब से इंडिया लौटी हैं तब से फैंस उनके बच्चों की झलक पाने के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस बेटे अकाय को जन्म देने के बाद पहली बार इ ...और पढ़ें

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) अधिकतर लोगों के फेवरेट कपल हैं। इनकी शादी के इतने साल भी फैंस के मन में इनकी जोड़ी के लिए प्यार कम नहीं हुआ है। 

    चर्चा में अनुष्का शर्मा

    बेटे को जन्म देने के बाद अनुष्का शर्मा अप्रैल में मुंबई लौटीं। उन्होंने IPL मैच के दौरान अपनी मौजूदगी से लोगों का ध्यान खींचा। रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (RCB) के मैच के वक्त वह हमेशा की तरह विराट और टीम को सपोर्ट करती भी नजर आईं। अनुष्का जब से इंडिया लौटी हैं, तब से उनसे जुड़े हर अपडेट पर फैंस की पैनी नजर रहती है। अब अनुष्का की विराट के साथ बेंगलुरु के रेस्टोरेंट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। 

    विराट के साथ अनुष्का की ये फोटो वायरल

    अनुष्का और विराट दो प्यारे बच्चों के पेरेंट्स हैं। कपल की बेटी वामिका की कई मौकों पर फोटो सामने आई है, लेकिन ऑफिशियल तौर पर इसे कभी शेयर नहीं किया गया। कपल अपनी प्राइवेसी को लेकर बेहद सख्त है। ऐसे में फैंस वामिका और अकाय का चेहरा देखने के इंतजार में ही बैठे हैं। इस बीच बेंगलुरु में ब्रंच आउटिंग के दौरान अनुष्का और विराट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर कहर ढा रही हैं। 

    बेटे के बिना दिखे अनुष्का-विराट

    फैन पेज पर शेयर की गई इन तस्वीरों में अनुष्का और विराट के अलावा अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। दोनों ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है। अनुष्का व्हाइट प्रिंटेड ब्लैक टॉप में नजर आ रही हैं, तो विराट ने ब्लैक टीशर्ट और कैप में स्माइल के साथ पोज दिया है। इस तस्वीर को देखकर हर कोई इनकी तारीफ कर रहा है और इन पर प्यार लुटा रहा है। इन फोटोज में बाकी लोग भी हैं। हालांकि, कपल के बच्चे नजर नहीं आए। 

    खबरें और भी

    अनुष्का शर्मा वर्क फ्रंट

    अनुष्का शर्मा लंबे समय बाद लंदन से इंडिया लौटी हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो एक्ट्रेस काफी समय से 'चकदा एक्सप्रेस' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसमें अनुष्का क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के रोल में होंगी।

    यह भी पढ़ें: Karan Johar ने किया था Ae Dil Hai Mushkil को लेकर पोस्ट, फवाद खान के बारे में न लिखने पर फैंस ने कर दिया ट्रोल