Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anushka-Virat Wedding Anniversary: विराट-अनुष्का के टूटते रिश्ते में फरिश्ते बने थे सलमान? पहली बार में था ऐसा हाल

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 10:55 AM (IST)

    Anushka Sharma Virat Kohli Wedding Anniversary अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली फैंस के चहेते हैं। दोनों की फोटोज देखकर फैंस उन पर प्यार लुटाने क ...और पढ़ें

    अनुष्का शर्मा-विराट कोहली वेडिंग एनिवर्सरी/ फोटो- Instagram
    अनुष्का शर्मा-विराट कोहली वेडिंग एनिवर्सरी/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. 11 नवंबर 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे विराट-अनुष्का
    2. पहली मुलाकात में विराट पर गुस्से से भड़क गयी थीं अनुष्का शर्मा
    3. सलमान खान ने दोनों के टूटते रिश्ते को बचाया था

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anushka Sharma-Virat Kohli Wedding Anniversary: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड में कपल गोल्स देते हैं। दोनों ने साल 2017 में शादी की थी। 11 नवंबर को क्रिकेट को इस कपल ने इटली में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात-फेरे लिए थे।

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी किसी फेयरीटेल से कम नहीं थी। आज अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी शादी की छठी सालगिरह मना रहे हैं।

    दोनों आज भले ही फैंस के पसंदीदा कपल्स में से एक हों, लेकिन एक समय ऐसा था, जब विराट कोहली से पहली मुलाकात में हुई इस बातचीत ने अनुष्का शर्मा के गुस्से को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था। इतना ही नहीं, सलमान खान भी दोनों के रिश्ते में फरिश्ता बनकर आए थे।

    विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात में हुई थी तकरार

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के प्राउड पेरेंट हैं। दोनों की एक बेटी हैं वामिका, जिसका इस कपल ने साल 2021 में स्वागत किया था। दोनों के प्यार भरे मोमेंट तो हम इंस्टाग्राम और क्रिकेट के मैदान पर देखते आए हैं। हालांकि, दोनों की पहली मुलाकात बिल्कुल भी ऐसी नहीं थी।

    यह भी पढ़ें: Anushka Sharma पति Virat Kohli के साथ लंदन में छुट्टियां मनाती आईं नजर, कपल की तस्वीर हुई वायरल

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के ब्रांड की शूटिंग के दौरान हुई थी। विराट कोहली-अनुष्का शर्मा से मिलने से पहले ही उनके फैन थे, जिसका एक सबूत उन्होंने किंग खान को भी मंच पर दिया था। विराट ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)से जब उनकी पहली मुलाकात हुई थी, तो वह काफी घबरा गए थे।

    खबरें और भी

    विराट ने अपनी घबराहट कम करने के लिए अनुष्का के सामने एक ऐसा जोक मार दिया था, जिसे सुनकर एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा था।

    विराट ने मजाक में अनुष्का को बोल दी थी ऐसी बात

    विराट ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि जब वह पहली बार अनुष्का से मिले थे एड शूट के दौरान, तो उन्होंने अनुष्का की हाइट और उनकी हील्स को लेकर मजाक कर दिया था। उन्होंने 'रब ने बना दी जोड़ी' एक्ट्रेस को कहा था कि आपको नहीं लगता कि आपकी हील्स बहुत ही ऊंची हैं।

    विराट ने बताया कि उनकी इस बात को सुनकर अनुष्का को थोड़ा गुस्सा आया और उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए 'एक्सक्यूज मी' कहा। हालांकि, धीरे-धीरे जब दोनों ने एक-दूसरे को समझा, तो उनके बीच दोस्ती भी हो गयी। हालांकि, दोनों के रिश्ते को लेकर तब अफवाह उड़ी, जब साल 2014 में अनुष्का शर्मा विराट कोहली का मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंची।

    सलमान खान ने बचाया था अनुष्का-विराट का रिश्ता?

    विराट-अनुष्का की शादी से पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थीं। जब अनुष्का और विराट के अलग होने की खबरों ने जोर पकड़ा था, तो उस दौरान अनुष्का शर्मा सलमान खान के साथ फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग कर रही थीं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने दोनों को अपने घर बुलाया था और दोनों ही सुलह करवाई थी। आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जल्द ही अपनी दूसरी संतान का स्वागत करने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें: World Cup 2023 में हार के बाद अनुष्का ने पोंछे विराट के आंसू, कटरीना ने कपल की बॉन्डिंग पर कही ये बात