Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Apurva: तारा सुतारिया का खुलासा, एक्शन सीन करते समय नहीं किया बॉडी डबल का इस्तेमाल

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 02:58 PM (IST)

    Apurva एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अपूर्वा को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी यह फिल्म जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज्नी प् ...और पढ़ें

    तारा सुतारिया ने शेयर किया एक और किस्सा (Photo Credit: Instagram)
    तारा सुतारिया ने शेयर किया एक और किस्सा (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाली हैं तारा सुतारिया
    2. फिल्म 'अपूर्वा' में आएंगी नजर
    3. एक्ट्रेस ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Apurva Tara Sutaria: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया अब बड़े पर्दे के बाद जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाली हैं। एक्ट्रेस सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 'अपूर्वा' में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बनर्जी, धैर्य करवा और राजपाल यादव भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस दमदार किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

    'अपूर्वा' निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म है। कुछ समय पहले एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की शूटिंग के किस्से को शेयर किया था। अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने फिल्म से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं।

    यह भी पढ़ें: Apurva New Song: 'अपूर्वा' का नया गाना 'Hai Khuda' हुआ रिलीज, विशाल मिश्रा की आवाज ने बनाया फैंस को दीवाना

    गर्म रेत पर नंगे पैर चलीं एक्ट्रेस

    एक बार फिर एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने फिल्म से जुड़े कई किस्से शेयर किए हैं। तारा ने बताया कि उन्होंने अपने किरदार के लिए चौबीसों घंटे मेहनत की है और सभी स्टंट खुद किए हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने याद किया कि 'जैसलमेर में शूटिंग के दौरान मैं नंगे पैर थी। मैं ट्रेनों से कूद रही थी, गर्म रेत पर चल रही थी। मैं अपने सभी स्टंट बिना बॉडी डबल के खुद कर रही थी। साथ ही बीच-बीच में मैं रुक-रुक कर झपकी लेती रहती थी, क्योंकि हम दिन-रात शूटिंग कर रहे थे'।

    View this post on Instagram

    A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

    खुशी है कि फिल्म के लिए मुझे चुना

    इसके आगे तारा सुतारिया ने बताया कि बहुत सारी हीरो सेंट्रिक फिल्में हैं, लेकिन वुमन ओरिएंटेड फिल्में बहुत कम हैं। मुझे खुशी है कि इस फिल्म के लिए मुझे चुना गया। महिलाओं में एक जन्मजात शक्ति होती है, जो विपरीत परिस्थितियों में सामने आती है। किसी भी महिला को इससे नहीं गुजरना चाहिए, लेकिन एक एक्ट्रेस के रूप में यह भूमिका एक विशेषाधिकार है'।

    खबरें और भी

    हफ्तों तक नहीं नहाई थीं तारा

    इससे पहले एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया था कि वह शूटिंग के दौरान एक हफ्ते से ज्यादा समय तक नहा नहीं पाई। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने अपने बाल तक नहीं बनाए थे। बता दें कि 'अपूर्वा' 15 नवंबर से केवल डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें: Tara Sutaria ने 'अपूर्वा' के लिए की कड़ी मेहनत, बताया- मिट्टी और राख में लिपटीं, नहीं किया हफ्तेभर स्नान