Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arbaaz Khan Video: 'अब मुंह छुपाने से...', शादी के बाद अरबाज-शूरा के वायरल वीडियो पर फैंस ने ली चुटकी

    Updated: Tue, 26 Dec 2023 05:03 PM (IST)

    Arbaaz Khan Sshura Khan Viral Video अरबाज खान और शूरा खान 24 दिसंबर 2023 को शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों के निकाह के बाद उनकी कई फोटोज इंटरनेट पर ...और पढ़ें

    शादी के बाद अरबाज खान-शूरा खान का वीडियो हुआ वायरल/ फोटो- Instagram
    शादी के बाद अरबाज खान-शूरा खान का वीडियो हुआ वायरल/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. अरबाज खान और शूरा शादी के बाद मुंह छुपाते हुए आए नजर
    2. वायरल हुआ अरबाज खान और शूरा का मजेदार वीडियो
    3. फैंस ने न्यूली वेड्स कपल की वीडियो पर ली चुटकी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Arbaaz Khan-Sshura Khan Viral Video: अरबाज खान इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 24 दिसंबर की रात अर्पिता खान और आयुष शर्मा के घर पर 'दबंग' एक्टर ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में निकाह किया था, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

    खुद अरबाज खान ने भी अपने फैंस के साथ अपने पूरे परिवार और शादी की कई खूबसूरत फोटोज शेयर की, जिस पर उनके चाहने वालों ने खूब प्यार लुटाया।

    अब हाल ही में न्यूली वेड्स कपल अरबाज खान (Arbaaz Khan) और शूरा खान का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और एक्टर के साथ मसखरी करते हुए नजर आ रहे हैं।

    अरबाज खान-शूरा खान का शादी के बाद वायरल हुआ ये वीडियो

    अरबाज खान और शूरा खान का शादी के बाद एक वीडियो तेजी से इंटरनेट वायरल हो रहा है, जो उनकी शादी के फंक्शन के बाद का पहला वीडियो है। इस वीडियो में अरबाज खान और शूरा गाड़ी में लौटते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: बेटे Arbaaz Khan की दूसरी शादी पर पिता Salim Khan ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'शादी की है कोई गुनाह नहीं'

    सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा पोस्ट किये गए इस वीडियो में अरबाज खान गाड़ी चला रहे हैं, जहां पैपराजी को देखते ही वह स्टेरिंग पर सिर रखकर अपना मुंह छुपाते हुए दिखाई दिए, तो वहीं उनकी वाइफ शूरा भी कैप लगाकर अपने चेहरे को कवर करती हुई नजर आईं। इस वीडियो पर फैंस ने ऐसे-ऐसे मजेदार कमेंट किये, जिसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    अरबाज-शूरा की वीडियो पर फैंस ने दिए ये रिएक्शन

    अरबाज और शूरा के इस वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "यार ये लोग इतना चेहरा क्यों छुपा रहे हैं, निकाह किया है, चोरी कोई की है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "आप दोनों ने ऐसा क्या किया है, जो आपको मुंह छुपाना पड़ रहा है"।

    एक अन्य यूजर ने लिखा, "लगता है अचानक ही मलाइका की बिल्डिंग पड़ गयी है, इसलिए मुंह छुपाकर निकल रहे हैं"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "अब क्या छुपना छुपाना भाई, अब तो शादी हो चुकी है..कोई भी कुछ नहीं कर सकता"। आपको बता दें कि मलाइका से अलग होने के छह साल बाद अरबाज खान ने दूसरी बार निकाह किया है।

    यह भी पढ़ें: Arbaaz Khan Wedding: अरबाज की शादी में बेटे अरहान ने दिखाया अपना ये टैलेंट, आप भी अब तक रहे हैं इससे अंजान