Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arbaaz Khan ने निकाह से 5 दिन पहले Sshura Khan को यूं किया था प्रपोज, बेटे का था ऐसा रिएक्शन, देखें वीडियो

    Updated: Sun, 31 Dec 2023 03:00 PM (IST)

    Arbaaz Khan-Sshura Khan Video हाल ही में अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ दूसरी शादी की। अर्पिता खान के घर पर अचानक शूरा से निकाह करके अरबा ...और पढ़ें

    अरबाज खान ने ऐसे किया था शूरा खान को प्रपोज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अरबाज खान ने ऐसे किया था शूरा खान को प्रपोज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अरबाज खान ने यूं किया था शूरा खान को प्रपोज
    2. फैमिली के सामने घुटने के बल बैठकर पहनाया था शूरा को रिंग
    3. अरबाज खान के प्रपोजल के दौरान बेटे अरहान भी रहे मौजूद

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Arbaaz Khan-Sshura Khan Video: अभिनेता अरबाज खान ने पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से तलाक के 6 साल बाद दूसरी बार शादी की। अरबाज ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान (Sshura Khan) के साथ 24 दिसंबर 2023 को प्राइवेट सेरेमनी में निकाह कर लिया था। निकाह से ठीक 5 दिन पहले ही अरबाज ने शूरा को प्रपोज किया था, जिसका वीडियो स्टार वाइफ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

    अरबाज खान ने अपनी बहन अर्पिता खान के घर पर शूरा खान के साथ निकाह किया था। इस बात की खबर किसी को नहीं थी। 24 दिसंबर को जब अर्पिता के घर पर मेहमानों का तांता लगा, तब अरबाज की शादी की जानकारी सामने आई। बाद में खुद अरबाज ने निकाह की तस्वीरें शेयर करते हुए शूरा संग अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा की।

    यह भी पढ़ें- शादी के बाद Shura Khan संग वेकेशन पर निकले Arbaaz Khan, एयरपोर्ट पर पत्नी का हाथ थामे आए नजर

    पत्नी शूरा को अरबाज खान ने ऐसे किया था प्रपोज

    लाइमलाइट से दूर रहने वालीं शूरा खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी से पहले का एक वीडियो शेयर किया है, जो उनके प्रपोजल का है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अरबाज ने कैसे अपनी पत्नी शूरा को शादी के लिए प्रपोज किया था। अरबाज ने घुटनों के बल बैठकर हाथ में फूलों का गुलदस्ता और डायमंड रिंग के साथ एक क्लब में शूरा को प्रपोज किया था।

    अरहान खान ने दिया था ऐसा रिएक्शन

    दिलचस्प बात यह है कि शूरा को प्रपोज करने के दौरान अरबाज खान के बेटे अरहान और पूरी फैमिली भी वहां मौजूद थी। बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) अपने पिता को प्रपोज करता देख बेहद खुश नजर आए और उन्होंने दोनों के लिए चीयर्स भी किया। अर्पिता खान, आयुष शर्मा समेत बाकी परिवारवाले भी अरबाज और शूरा के लिए खुश दिखे। इस दौरान शूरा शरमाती हुई नजर आईं। वीडियो में अरबाज और शूरा ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by sshura Khan (@sshurakhan)

    शूरा खान ने इस खूबसूरत प्रपोजल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "19 (दिसंबर) को हां कहने से 24 दिसंबर को शादी करने तक, यह बहुत जल्दी था अरबाज। अल्हम्दुलिल्लाह।"

    यह भी पढ़ें- Arbaaz Khan Video: 'अब मुंह छुपाने से...', शादी के बाद अरबाज-शूरा के वायरल वीडियो पर फैंस ने ली चुटकी