Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी के बाद Shura Khan संग वेकेशन पर निकले Arbaaz Khan, एयरपोर्ट पर पत्नी का हाथ थामे आए नजर

    Updated: Sat, 30 Dec 2023 10:02 AM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने हाल ही में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ निकाह किया था। शूरा लाइमलाइट से दूर रहती हैं। शादी के बाद दोनों को एक डिनर डेट ...और पढ़ें

    न्यूली मैरिड कपल अरबाज खान और शूरा खान गए वेकेशन पर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    न्यूली मैरिड कपल अरबाज खान और शूरा खान गए वेकेशन पर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. पत्नी शूरा के साथ वेकेशन पर निकले अरबाज खान
    2. एयरपोर्ट पर पत्नी का हाथ थामे दिखे अरबाज खान
    3. अरबाज खान ने शूरा से किया था दूसरा निकाह

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Arbaaz Khan-Shura Khan Vacation: 'दबंग' एक्टर अरबाज खान ने कुछ दिन पहले चुपके से मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान (Shura Khan) के साथ दूसरा निकाह किया था। अरबाज ने जॉर्जिया एंड्रियानी से ब्रेकअप के बाद शूरा के साथ अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था और अचानक निकाह करके फैंस को सरप्राइज कर दिया था। 

    शूरा खान बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट हैं, जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं। हाल ही में, उन्हें अरबाज खान के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान वह कैमरे से बचती नजर आई थीं। अब न्यूली मैरिड कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 

    यह भी पढ़ें- Arbaaz Khan-शूरा संग पैपराजी से छुपते-छुपाते निकले घूमने, यूजर्स को अचानक इस कारण याद आईं Malaika Arora

    वेकेशन के लिए निकले अरबाज खान और शूरा खान

    शनिवार की सुबह-सुबह अरबाज खान और शूरा खान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। क्लिप में अरबाज और शूरा एक-दूसरे का हाथ थामे एयरपोर्ट की ओर जा रहे हैं। इस दौरान शूरा ने कैप से अपने चेहरे को ढका हुआ है और वह सिर झुकाए पति के साथ चल रही हैं। हालांकि, चेक इन करते समय दोनों ने पैपराजी को साथ में पोज भी दिया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    अरबाज खान और शूरा खान के लुक की बात करें तो न्यूली मैरिड कपल कैजुअल लुक में एयरपोर्ट पर दिखाई दिया। शूरा ने ग्रे कलर का को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसे उन्होंने ब्लैक साइड बैग, ब्लैक कैप और व्हाइट स्नीकर्स से स्टाइल किया था। मिनिमल मेकअप में भी नई-नवेली दुल्हन स्टनिंग लग रही थीं। वहीं, 56 साल के अरबाज खान डेनिम जींस और ब्लैक टी-शर्ट में हैंडसम लग रहे थे। 

    शूरा खान और अरबाज खान ने 24 दिसंबर 2023 को अर्पिता खान के घर पर निकाह किया था, जहां कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी शिरकत की थी। अरबाज की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी, जिनसे उनका 6 साल पहले तलाक हो गया था। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान खान है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Arbaaz Khan Video: 'अब मुंह छुपाने से...', शादी के बाद अरबाज-शूरा के वायरल वीडियो पर फैंस ने ली चुटकी