Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छुपा रुस्तम निकले Arijit Singh, 'धुरंधर 2' के बाद अब Bhooth Bangla से रिलीज हुआ रोमांटिक गाना

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 03:33 PM (IST)

    अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला ( Bhooth Bnagla) से अरिजीत सिंह का नया गाना 'तू ही दिसदा' रिलीज हो गया है। ...और पढ़ें

    अरिजीत सिंह का नया गाना हुआ रिलीज

    अरिजीत सिंह का नया गाना हुआ रिलीज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जनवरी 2026 में करोड़ों दिलों की धड़कर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया था जिससे फैंस को काफी निराशा हुई थी। हालांकि इसके पहले अरिजीत ने कुछ फिल्मों के लिए गानों रिकॉर्डिंग की थी जो अब धीरे-धीरे रिलीज हो रहे हैं। उनमें से एक भूत बंगला का गाना तू ही दिसदा (Tu hi Disda) भी है, जो अब रिलीज हो गया है।

    अक्षय और वामिका की रोमांटिक केमिस्ट्री ने किया कमाल

    अरिजीत सिंह (Arijit Singh) और निखिता गांधी का जादू! 'भूत बंगला' का नया गाना 'तू ही दिसदा' (Tu Hi Disda) आपको परफेक्ट समर वाइब्स देगा। पहले गाने 'राम जी आके भला करेंगे' के बाद, अब आया 'तू ही दिसदा' अक्षय कुमार और वामिका गब्बी को एक ड्रीम रोमांटिक अवतार में दिखाता है। यह गाना उनकी खूबसूरत केमिस्ट्री को कमाल के विजुअल्स के साथ बखूबी पेश करता है। झरनों, हरियाली और खूबसूरत पहाड़ों के बैकड्रॉप पर सेट यह ट्रैक एक सुकून देने वाला और रोमांटिक अहसास कराता है। यह एक कूल और ब्रीजी गाना है, जो 'समर लव' के लिए एकदम परफेक्ट है।

     

    यह भी पढ़ें- रुला देगा 'Dhurandhar 2' का यह सैड सॉन्ग, फैंस बोले- Arijit Singh को इससे अच्छा ट्रिब्यूट नहीं मिल सकता

    अरिजीत को मिला निकिता गांधी का साथ

    गाने की खूबसूरती को और बढ़ाते हुए, इसे अरिजीत सिंह और निखिता गांधी ने गाया है, जिनकी रूहानी आवा विजुअल्स में एक गहराई और इमोशन जोड़ती है। इसका प्रेजेंटेशन बहुत ही नेचुरल और दिखने में शानदार है, जो प्रियदर्शन के सिग्नेचर स्टोरीटेलिंग स्टाइल की एक झलक देता है और इस गाने को देखने में मजा आता है।

    arijit singh (3)

    दर्शकों को पसंद आया 'भूत बंगला' का टीजर

    मेकर्स ने हाल ही में 'भूत बंगला' का टीजर रिलीज किया था, जिसने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया। दर्शक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियदर्शन (Priyadarshan) की वापसी, उनके क्लासिक कॉमिक वन-लाइनर्स और हॉरर के इस मेल को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव जैसे दिग्गज एक्टर्स की वापसी ने इस फिल्म की पुरानी यादों और स्टार कास्ट की वैल्यू को और बढ़ा दिया है।

    खबरें और भी

    14 साल बाद आ रही ये शानदार जोड़ी

    'भूत बंगला' 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, क्योंकि 14 साल के लंबे इंतजार के बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी साथ आ रही है। कल्ट कॉमेडी क्लासिक्स देने वाली इस कमाल की जोड़ी ने अपने इस साथ से पहले ही जबरदस्त बज बना दिया है।

    यह भी पढ़ें- Exclusive: 'भूत बंगला' में Arijit Singh की रूहानी आवाज देगी सुकून, इस दिन टीजर होगा रिलीज