Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुला देगा 'Dhurandhar 2' का यह सैड सॉन्ग, फैंस बोले- Arijit Singh को इससे अच्छा ट्रिब्यूट नहीं मिल सकता

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 06:20 PM (IST)

    रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के अरिजीत सिंह की आवाज में गाए गाने ने थिएटर से निकलते हुए हर दर्शक की आंखें नम कर दी हैं। टी-सीरीज ने इसका ऑडि ...और पढ़ें

    'धुरंधर-2' में अरिजीत सिंह की आवाज सुन रो दिए फैंस/ फोटो- Instagram

    'धुरंधर-2' में अरिजीत सिंह की आवाज सुन रो दिए फैंस/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) ने आते ही सिनेमाघरों पर कब्जा कर लिया है। जहां निर्देशक आदित्य धर ने 'धुरंधर: पार्ट 1' में 80 और 90 के दशक के गानों का बेहतरीन इस्तेमाल किया था, तो वहीं इस बार उन्होंने सेकंड पार्ट में इसके साथ-साथ पंजाबी और कई रोमांटिक गानों का भी तड़का लगाया है।

    हालांकि, इन सबके बीच मेकर्स ने 'धुरंधर 2' में एक ऐसा सैड सॉन्ग डाला है, जिसे लोग कई सालों तक नहीं भूल पाएंगे और यह हर किसी की प्लेलिस्ट में जरूर शामिल होगा। कौन सा है यह गाना और 'धुरंधर 2' में इसे कहां जगह मिली है? आइए जानते हैं:

    अरिजीत सिंह की आवाज में यह गाना आपको रुला देगा

    बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने इस साल जनवरी में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा करके फैंस का दिल तोड़ दिया था। 'चन्ना मेरेया', 'अगर तुम साथ हो', 'तुझे कितना चाहने लगे हम', 'हमारी अधूरी कहानी' और 'पछताओगे' जैसे कई आइकॉनिक सैड सॉन्ग देने वाले अरिजीत सिंह ने अब फैंस को अपनी प्लेलिस्ट में 'धुरंधर 2' का नया गाना 'फिर से'  जोड़ने पर मजबूर कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस ने जीता सबका दिल, फैंस ने कर दी इस बड़े अवॉर्ड की मांग!

    यह गाना 'धुरंधर: द रिवेंज' के एकदम एंड सीन में आता है, जब 'हमजा अली मजारी' बने रणवीर सिंह अपने परिवार को देख तो पाते हैं, लेकिन उनसे मिल नहीं पाते। गाने 'फिर से' के लिरिक्स के माध्यम से उन्हीं की भावनाओं को एक्सप्रेस किया गया है। इस दर्द भरे गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी जादुई आवाज दी है। शाश्वत सचदेव ने इसका शानदार म्यूजिक कंपोज किया है और इरशाद कामिल ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। अगर आपने अभी तक यह गाना नहीं सुना है, तो आप इसे टी-सीरीज (T-Series) के यूट्यूब पेज पर सुन सकते हैं, जहां इसका ऑफिशियल ऑडियो वर्जन रिलीज किया गया है।

    खबरें और भी

    video credit- T-series

    अरिजीत सिंह की आवाज सुन फैंस की आंखें हुईं नम

    इंडस्ट्री को अलविदा कह चुके अरिजीत सिंह की आवाज में इस दिल छू लेने वाले गाने को सुनकर फैंस बेहद इमोशनल हो गए हैं और उनकी आंखें नम हो गई हैं। एक यूजर ने लिखा, "फिल्मफेयर, ऑस्कर और ग्रैमी... दुनिया का कोई भी अवॉर्ड अरिजीत सिंह की आवाज को जस्टिफाई नहीं कर सकता। अरिजीत सर सिर्फ एक आवाज नहीं हैं, बल्कि एक फीलिंग हैं, एक इमोशन हैं और वह अमर हैं। उन्हें अपनी जनरेशन में पाकर हम सभी लकी हैं।"

    arijit singh song

    दूसरे यूजर ने इमोशनल होते हुए लिखा, "मैं सच कहूं तो अरिजीत सिंह को उनके रिटायरमेंट पर इससे अच्छा ट्रिब्यूट (Tribute) नहीं मिल सकता है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "जब ऑडियो में ही इतना फील है, तो सोचिए जिन्होंने इस गाने को थिएटर में विजुअल्स के साथ देखा होगा, उन्हें कितना रोना आया होगा।"

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की कमाई में अब नहीं होगी कटौती, रणवीर सिंह की फिल्म को मिला कोर्ट का साथ