Dhurandhar 2 की कमाई में अब नहीं होगी कटौती, रणवीर सिंह की फिल्म को मिला कोर्ट का साथ
निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज को लेकर मद्रास हाई कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है। ...और पढ़ें
-1773918850920_m.webp)
रणवीर सिंह धुरंधर 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
धुरंधर द रिवेंज को कोर्ट से मिली बड़ी राहत
ऑनलाइन लीक से जुड़ा है अहम मामला
आज से थिएटर्स में रिलीज हुई धुरंधर द रिवेंज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 19 मार्च यानी आज से रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर द रिवेंज को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। रिलीज के साथ ही धुरंधर पार्ट 2 को मद्रास हाई कोर्ट की तरफ से खुशखबरी मिली है, जो मूवी के ऑनलाइन लीक मामले से जुड़ी है।
कोर्ट ने धुरंधर द रिवेंज के अवैध प्रसारण और स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। जिससे धुरंधर 2 के बिजनेस पर अब कोई असर नहीं पड़ेगा। वरना अक्सर देखा जाता है कि पाइरेसी के चलते फिल्मों के कमाई में कटौती दर्ज की जाती है।
धुरंधर 2 को मिला कोर्ट का साथ
दरअसल धुरंधर 2 के मेकर्स प्रोडक्शन हाउस जियो स्टूडियो की तरफ पाइरेसी से बचने के लिए मद्रास हाई कोर्ट में एक याचिका डाली गई थी, जिस पर बुधवार को अदालत में सुनवाई हुई और फैसला मूवी के पक्ष में आया है। कोर्ट ने धुरंधर द रिवेंज के अवैध प्रसारण और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर 15 अप्रैल 2026 तक अंतरिम रोक लगाने का निर्देश दिया है।
-1773920343300.jpg)
मद्रास हाई कोर्ट का मानना है कि ऑनलाइन लीक होने की वजह से फिल्म का बिजनेस प्रभावित हो सकता, जिसके चलते ये अदालत ने ये फैसला मूवी के मेकर्स के पक्ष में सुनाया है। मालूम हो कि अतीत में सलमान खान स्टारर सिकंदर जैसी कई ऐसी बड़ी फिल्में रही हैं, जिनको पाइरेटेड वेब साइट्स पर लीक होने की वजह से भारी नुकसान झेलना पड़ था और मूवी फ्लॉप हो गई थी।
खबरें और भी

हालांकि, धुरंधर 2 के लिए ये मद्रास हाई कोर्ट का फैसला कितना असरदार साबित होगा, वो तो आने वाला वक्त बताएगा। हालांकि, ये तय है कि अब मूवी का कलेक्शन किसी भी तरह से कम होता हुआ नहीं नजर आएगा। बताया जा रहा है कि करीब 1000 पाइरेटेड वेब साइट्स ऐसी हैं, जिनपर मूवीज को अवैध रूप से परोसा जाता है। इनके खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट ने एक्शन लिया है।
साउथ में भी धुरंधर 2 का दबदबा
इस बार धुरंधर के मेकर्स ने बड़ी प्लानिंग की है। धुरंधर द रिवेंज को पैन इंडिया रिलीज के तौर पर बड़े पर्दे पर पेश किया गया है। हिंदी के अलावा ये फिल्म तमिल, तेलुग, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज हुई है। ऐसे में साउथ में भी रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का दबदबा देखने को मिलेगा।