Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 First Review: आ गया 'धुरंधर द रिवेंज' का पहला रिव्यू, रेटिंग में टॉपर निकली स्पाई थ्रिलर

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 07:22 PM (GMT+05:30)

    रणवीर सिंह स्टारर नई फिल्म धुरंधर द रिवेंज का पहला रिव्यू सामने आ गया है। आइए जानते हैं इसे कितने स्टार मिले हैं। ...और पढ़ें

    धुरंधर द रिवेंज का पहला रिव्यू (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    धुरंधर द रिवेंज का पहला रिव्यू (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. धुरंधर द रिवेंज का पहला रिव्यू आया सामने

    2. इस हस्ती ने किया रणवीर सिंह की मूवी की समीक्षा

    3. धुरंधर 2 को मिली इतने स्टार की रेटिंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड मूवी धुरंधर द रिवेंज को 19 मार्च से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। लेकिन एक दिन पहले यानी 18 मार्च शाम से धुरंधर 2 के पेड प्रिव्यू की शुरुआत देशभर के थिएटर्स में कर दी गई है। इस बीच निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर द रिवेंज का रिव्यू भी सामने आ गया है, जिसे इंडस्ट्री की एक बड़ी हस्ती ने किया है। 

    साथ ही उस शख्स ने धुरंधर द रिवेंज का पॉजिटिव रेटिंग भी की है। ऐसे में आइए जानते हैं कि धुरंधर पार्ट 2 कैसा है और इसे कितनी रेटिंग मिली है। 

    धुरंधर द रिवेंज का फर्स्ट रिव्यू आउट

    इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में धुरंधर द रिवेंज का नाम शामिल है। ऐसे में सिनेमाई गलियारे में फिलहाल ये मूवी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बीच फिल्म समीक्षक तरण आदर्श की तरफ से धुरंधर द रिवेंज का फर्स्ट रिव्यू किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर धुरंधर 2 का पहला रिव्यू साझा करते हुए इसे एक मास्टरपीस मूवी करार दिया है। इसके अलावा तरण ने फिल्म को 4.5/5 की धमाकेदार रेटिंग भी दी है। 

     

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के मेकर्स से हुई बड़ी चूक, चेन्नई में इस कारण कैंसिल करने पड़े आज के शोज

    dhurandhar 2 review

    तरण आदर्श के अनुसार धुरंधर द रिवेंज की कहानी, डॉयलॉग्स, स्क्रीनप्ले, म्यूजिक और स्टार कास्ट की एक्टिंग सब एक दम परफेक्ट है। एक सीक्वल के तौर पर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 उम्मीदों पर खरी उतरती हुई नजर आई है। कुल मिलाकर कहा जाए तो धुरंधर द रिवेंज एक फुल ऑन एंटरटेनिंग फिल्म है, थिएटर्स में आपको एक अलग लेवल का रोमांच देगी। 

    इस तरह से तरण आदर्श ने धुरंधर द रिवेंज का तारीफ में जमकर कसीदे पढ़ें हैं। इससे ये साफ जाहिर होता है कि क्रिटिक तरफ से धुरंधर 2 को पास कर दिया गया है और अब जनता का फैसला आना बाकी है। 

    धुरंधर 2 में दिखे ये सितारे

    रणवीर सिंह के अलावा धुरंधर द रिवेंज की लीड कास्ट में अभिनेता संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, दानिश पंडोर और राकेश बेदी जैसे कलाकारों की झलक देखने को मिली है। जबकि लीड एक्ट्रेस के तौर पर सारा अर्जुन भी अपनी छाप छोड़ती हुई नजर आई हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar The Revenge से नहीं डरी साउथ फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर होगा हाई-वोल्टेज क्लैश-- उस्ताद भगत सिंह