Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar The Revenge से नहीं डरी साउथ फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर होगा हाई-वोल्टेज क्लैश-- उस्ताद भगत सिंह

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 04:51 PM (IST)

    19 मार्च 2026 को बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड मूवीज धुरंधर द रिवेंज को साउथ की एक बहुचर्चित फिल्म टक्कर देगी। ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 को टक्कर देगी साउथ मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    धुरंधर 2 को टक्कर देगी साउथ मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. धुरंधर 2 से भिड़ेगी ये साउथ फिल्म

    2. 19 मार्च को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

    3. साउथ का ये सुपरस्टार आएगा नजर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म धुरंधर द रिवेंज को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। धुरंधर 2 की वजह से करीब एक दर्जन फिल्मों ने अपनी रिलीज डेट बदल डाली है, जिसमें यश स्टारर बड़ी फिल्म टॉक्सिक का नाम भी शामिल है। लेकिन एक फिल्म ऐसी रही, जिसने धुरंधर के सीक्वल के आगे घुटने नहीं टेके और वह बॉक्स ऑफिस पर क्लैश के लिए पूरी तरह से तैयार है।

    इस साउथ फिल्म को भी धुरंधर द रिवेंज के साथ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है।

    धुरंधर 2 को टक्कर देगी ये साउथ मूवी

    रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज गुरुवार के दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसे टक्कर देने के लिए साउथ के पावर स्टार पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म उस्ताद भगत सिंह पूरी तरह से तैयार है। 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 और उस्ताद भगत सिंह (Dhurandhar The Revenge vs Ustaad Bhagat Singh) के बीच हाई वोल्टेज भिड़ंत देखने को मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की खैर नहीं! फुल पैसा वसूल है Ustaad Bhagat Singh में पवन कल्याण का एंट्री सीन, बनेगी ब्लॉकबस्टर?

    ustaad bhagat singh (2)

    पवन कल्याण की इस मूवी की तरफ गौर किया जाए तो ये तेलुगु भाषा की एक एक्शन कॉमेडी थ्रिलर है, जिसका फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि उस्ताद भगत सिंह पैन इंडिया रिलीज धुरंधर द रिवेंज का साउथ में काम बिगाड़ सकती है।

    ustaad bhagat singh

    लेकिन हिंदी बेल्ट में धुरंधर 2 को टक्कर देना मुश्किल होगा। इस तरह से उम्मीद जताई जा रही है कि उस्ताद भगत सिंह और धुरंधर पार्ट 2 के बीच कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर एक रोचक भिड़ंत का नाजारा देखने को मिल सकता है।

    खबरें और भी

    ustaad bhagat singh (1)

    मालूम हो कि पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें पवन के अलावा श्रीलीला, राशि खन्ना, साक्षी वैद्य और आर प्रतिबान जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस मूवी का ट्रेलर देखने के बाद सिनेप्रेमियों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है, माना जा रहा है कि ये मूवी सही मायनों में ऑडियंस की उम्मीदों पर खरी उतर सकती है।

    विदेश में रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग

    बीते 11 मार्च को फिल्म समीक्षक उमैर संधू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साउथ अभिनेता पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह का रिव्यू शेयर किया और इसे एक धमाकेदार फिल्म बताया। उनके अनुसार मूवी में एक्टर का एंट्री सीन सबसे ज्यादा फाडू है। मालूम हो कि विदेश में इस साउथ फिल्म की रिलीज से पहले स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के मेकर्स से हुई बड़ी चूक, चेन्नई में इस कारण कैंसिल करने पड़े आज के शोज