Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 की खैर नहीं! फुल पैसा वसूल है Ustaad Bhagat Singh में पवन कल्याण का एंट्री सीन, बनेगी ब्लॉकबस्टर?

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 08:00 AM (IST)

    Ustaad Bhagat Singh First Review: पवन कल्याण की आगामी फिल्म उस्ताद भगत सिंह की रिलीज से पहले ही इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है। ...और पढ़ें

    उस्ताद भगत सिंह का पहला रिव्यू आया सामने। फोटो क्रेडिट- एक्स

    उस्ताद भगत सिंह का पहला रिव्यू आया सामने। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) का मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) के साथ क्लैश होने वाला है।

    यश स्टारर टॉक्सिक के पोस्टपोन होते ही सेम डे पर उस्ताद भगत सिंह की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया था। पहले Toxic vs Dhurandhar 2 चल रहा था। अब उस्ताद भगत सिंह और धुरंधर 2 के क्लैश पर चर्चा हो रही है।

    इस बीच रिलीज से पहले ही उस्ताद भगत सिंह का पहला रिव्यू (Ustaad Bhagat Singh Review) सामने आ गया है। कहा जा रहा है कि फिल्म में पवन कल्याण का एंट्री सीन फुल पैसा वसूल है।

    उस्ताद भगत सिंह का पहला रिव्यू

    दरअसल, 11 मार्च को फिल्म पर्सनैलिटी उमैर संधू ने एक्स हैंडल पर उस्ताद भगत सिंह का रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "पवन कल्याण का एंट्री सीन पैसा वसूल है। विदेश में 'उस्ताद भगत सिंह' की सेंसर स्क्रीनिंग देख रहा हूं।"

     

    उस्ताद भगत सिंह की एडवांस बुकिंग

    धुरंधर 2 की तरह उस्ताद भगत सिंह की भी एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो गई है। मनी कंट्रोल के मुताबिक, फिल्म ने तेलुगू भाषी इलाकों में पहले ही बड़ी संख्या में टिकट बेचे हैं और तेलंगाना व आंध्र प्रदेश राज्यों में एडवांस बुकिंग से फिल्म ने करीब 120 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं।

    यह भी पढ़ें- 'अगर धुरंधर की जगह SRK की फिल्म...' Dhurandhar 2 से क्लैश पर 'उस्ताद भगत सिंह' के डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

    उस्ताद भगत सिंह और धुरंधर 2 में किसकी होगी जीत?

    पहले उस्ताद भगत सिंह 26 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन टॉक्सिक के हटने के बाद इसे पहले यानी 19 मार्च को रिलीज करने का फैसला किया गया। इसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 भी रिलीज हो रही है।

    खबरें और भी

    Dhurandhar

    दो बड़ी फिल्मों का एक साथ बड़े पर्दे पर आना, किसके लिए मुसीबत बनता है, यह तो वक्त ही बताएगा। हालांकि, यह तो साफ है कि उस्ताद भगत सिंह के चलते शायद धुरंधर 2 को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना राज्यों में भारी नुकसान हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- 'टेंशन तो हमारे लिए भी है...', Toxic की रिलीज टलने पर Dhurandhar 2 के 'जमील जमाली' ने किया रिएक्ट